ठंड से बचने के लिए
ट्रेन में जलाई आग

Trending

ठंड से बचने के लिए लोग तमाम जतन
करते हैं, लेकिन यात्री चलती ट्रेन में अंगीठी और
उपले जलाकर हाथ सेंकने लगें, केतली से पानी
गर्म करने लगें तो आप क्या कहेंगे?

बीते कुछ दिनों में ट्रेनों में आग जलाने की
ऐसी कई खबरें सामने आईं। हैरानी की बात
यह है कि ये घटनाएं पाकिस्तान नहीं,
बल्कि इंडिया की प्रीमियम ट्रेनों में हुईं।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस
ट्रेन के AC कोच में किसी कोई अंगीठी
जलाकर हाथ सेंकने लगा। जिससे पूरे
कोच में धुआं भर गया।

धुआं देख दूसरे यात्रियों ने इसकी
शिकायत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी।
आनन-फानन में ट्रेन को कानपुर स्टेशन
पर रोककर तलाशी ली गई।

हालांकि, तब तक दूसरे यात्रियों की जान
जोखिम में डालने वाला अंगीठी समेत
गायब हो गया। जीआरपी के हाथ न तो आग
जलाने वाला लगा और न ही अंगीठी मिली।

इससे पहले भी दिल्ली जा रही
महाबोधि एक्सप्रेस में एक यात्री को
इलेक्ट्रिक केतली से पानी गर्म करते पकड़
कर कोर्ट में पेश किया गया था।

यात्री ने पैंट्री कार से गर्म पानी न मिलने
पर अपनी इलेक्ट्रिक केतली निकाली और
मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में लगा दिया। बाद
में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसी तरह, असम से नई दिल्ली जा रही
'संपर्क क्रांति एक्सप्रेस' ट्रेन के जनरल
कोच में 2 युवकों को इतनी ठंड लगी कि
उन्होंने कोच के अंदर ही उपले जला दिए।

रेलवे कर्मचारियों को इसका पता
चला तो अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन
रुकवाई गई और दोनों युवकों को
गिरफ्तार कर लिया गया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here