मैच मोमेंट्स CSK VS PBKS

Trending

आईपीएल 2024 के 49वे मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया।

चेन्नई ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए, जवाब में पंजाब से 13 गेंद रहते पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में कई मोमेंट्स रहे, पहला, गायकवाड की कप्तानी पारी। ऋतुराज गायकवाड ने 48 गेंदों में 62 रन की पारी खेली।

दूसरा, धोनी का विकेट, महेंद्र सिंह धोनी लगातार 7 मैचों मे नॉट आउट रहने के बाद आज 14 रन पर रन आउट हो गए।

तीसरा, राहुल चाहर की गेंदबाजी। राहुल चाहर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया।

चौथा, हरप्रीत बरार की गेंदबाजी। हरप्रीत बरार ने भी 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

पांचवां, बेयरस्टो की बल्लेबाजी। जॉनी बेयरस्टो ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दी।

छठा, रूसो की तूफानी पारी। राइली रूसो ने 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

सातवां, सैम करन और शशांक की पार्टनरशिप। शशांक और सैम ने 50 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

आठवां, शशांक का कैच छूटा। 13.3 ओवर में डैरिल मिचेल ने शशांक का कैच छोड़ दिया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here