जाने-अनजाने गलतियां हर किसी से होती हैं। इसलिए माफी मांगने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।
यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि कब माफी मांगनी है, जितना यह जानना कि कैसे माफी मांगनी है।
अगर आपको डाउट है कि आपने जो कुछ किया है, जान-बूझकर या गलती से, उससे किसी और को बुरा लगा है। तो माफी मांगना और स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है।
आपने जो किया है, अगर वह आपके साथ होता तो आपको बुरा लगता। अगर ऐसा है तो जाहिर है दूसरे को भी बुरा लगा है। ऐसे में माफी जरूर मांगनी चाहिए।
माफी मांगने से न केवल आपको अपनी गलतियों को 'स्वीकार' करने का मौका मिलता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि आप जो सोचते हैं, वह सही था या गलत।
अगर आपसे कोई गलती हुई है या नहीं हुई है, फिर भी अगर आपको किसी बात का गिल्ट है, तो माफी मांग लेनी चाहिए।
माफी मांगने से दिल पर से बोझ उतर जाता है। मन को शांति मिलती है।
माफी मांगने के बाद ही हम अपने भीतर के दुख, गुस्से को भी प्रॉसेस कर पाते हैं।
अपनी गलतियों के लिए सॉरी भर बोल देने से झगड़ा, नाराजगी खत्म हो जाती है।
मन को सुकून और राहत चाहिए तो एक बार सिर्फ सॉरी बोलकर देखें।
आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे के लिए इंपैथी बढ़ाना चाहते हैं, तो सॉरी बोलना सीख लें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें