1. 3122 फ्लोरेंस
आकार: 4.5 किमी
यह उल्कापिंड 1 सितंबर 2017 को पृथ्वी के पास से गुजरा। यह पृथ्वी के पास से गुजरा अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात उल्कापिंड है।
3122 फ्लोरेंस उल्कापिंड धरती से सुरक्षित दूरी से निकल गया था, लेकिन NASA ने इसे ‘संभवतः खतरनाक’ घोषित किया था।
2. (52768) 1998 OR2
आकार: 2 किमी
यह 29 अप्रैल 2020 को पृथ्वी से लगभग 63 लाख किमी दूर से गुजरा था।
3. (7482) 1994 PC1
आकार: लगभग 1.1 किमी
1994 PC 1 18 जनवरी 2022 को पृथ्वी के पास से बहुत तेज गति (19.5 किमी/सेकंड) से गुजरा। हालांकि, पृथ्वी से इसके टकराने का कोई खतरा नहीं था।
4. (4179) टाउटैटिस
आकार: 2.5 किमी
टाउटैटिस कई बार पृथ्वी के पास से गुजर चुका है, खासतौर पर 2004 और 2012 में। इसकी कक्षा पृथ्वी के काफी पास आती है।
5. (99942) एपोफिस
आकार: लगभग 370 मीटर
यह उल्कापिंड 13 अप्रैल 2029 को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। यह इतना करीब से गुजरेगा कि कुछ सैटेलाइट्स की कक्षा से भी पास होगा।
6. (3200) फेथॉन
आकार: 5.1 किमी
यह उल्कापिंड हर कुछ सालों में पृथ्वी के पास आता है। यह जेमिनिड्स उल्का वर्षा का स्रोत भी है।
7. 2005 YU55
आकार: लगभग 400 मीटर
‘संभवतः खतरनाक’ घोषित किया गया यह उल्कापिंड 8 नवंबर 2011 को पृथ्वी और चंद्रमा की कक्षा के बीच से गुजरा था।
8. 2014 JO25
आकार: लगभग 650 मीटर
19 अप्रैल 2017 को यह उल्कापिंड पृथ्वी के पास से गुजरा। NASA ने इसे "शाइनी और अजीब आकार वाला" बताया।
9. 2012 DA14
लगभग 45 मीटर का यह उल्कापिंड 15 फरवरी 2013 को उपग्रहों की कक्षा से भी करीब से गुजरा, लेकिन टकराया नहीं।
10. चेल्याबिंस्क उल्कापिंड
आकार: 20 मीटर
यह उल्कापिंड 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क शहर के ऊपर वायुमंडल में प्रवेश कर गया। इससे उत्पन्न धमाके में 1500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें