Trending

10 रेजोल्यूशन रिश्तों में घोल देंगे मिठास

नए साल पर नए रेजोल्यूशन को अपनाकर हम अपने रोमांटिक रिश्ते में कई सारे बदलाव ला सकते हैं। इससे रिश्ते बेहतर होंगे।

नया साल अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। अपने पार्टनर के साथ लें यह 10 संकल्प।

1. कम्युनिकेशन बढ़ाएं
कम्युनिकेशन का मतलब का सिर्फ अपनी बात कहना नहीं है। सामने वाले की बात सुनना और उसके इमोशंस को समझना भी अच्छे कम्युनिकेशन का हिस्सा है।

2. माफ करना सीखें
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और बात को बढ़ाना रिश्ते को कमजोर करता है। रिश्ते में माफ करने और आगे बढ़ने की आदत डालें।

3. थैंकफुल रहें
आमतौर पर हम पार्टनर द्वारा की गई छोटी-छोटी मदद को टेकेन फॉर ग्रांटेड लेते हैं। जबकि, इसके लिए भी हमें थैंक्स कहना चाहिए।

4. एक-दूसरे को समय दें
 चाहे दिन कितना भी व्यस्त हो, लेकिन अपने पार्टनर के लिए वक्त जरूर निकालें। उनके साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगा।

5. सपोर्टिंग बनें
 अपने पार्टनर के सपनों और पैशन को समझें और उनका साथ दें। उन्हें उनके पैशन के लिए सपोर्ट करें।

6. पाॅजिटिव रहें
रिश्ते में पॉजिटिव सोच का होना बहुत जरूरी है। बात-बात में पार्टनर में कमियां निकालने की बजाय उनके अच्छे कामों की सराहना करें।

7. साथ में एक्टिविटीज करें
साथ खाना पकाना, मूवी देखना, वर्कआउट करना या साथ में कोई हॉबी करना आपके रिश्ते में नए अनुभव जोड़ता है।

8. सुनना सीखें 
सिर्फ बोलना ही नहीं, बल्कि सुनना भी उतना ही जरूरी है। जब आपका साथी कुछ कह रहा हो, तो ध्यान से सुनें और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

9. गुस्से पर काबू पाएं
गुस्से में आकर कभी भी कोई फैसला न लें। शांत होकर बातचीत करें और समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

10. एक-दूसरे को खुश रखें
अपने साथी को खुश रखने की कोशिश करें। छोटे-छोटे सरप्राइज देकर या उनके पसंदीदा काम करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here