1. पेंगुइन
यह एक जलीय पक्षी है, जो बर्फीली जगहों पर पाया जाता है। यह अपने दो पैरों पर चलता है। पेंगुइन समुद्र में 1,755 फीट गहराई तक तैर सकते हैं।
2. शुतुरमुर्ग
इसके पैर काफी बड़े होते हैं, लेकिन पंख शरीर के हिसाब से बहुत छोटे। इसीलिए यह पक्षी तेजी से भागता तो है, लेकिन उड़ता नहीं।
3. कैसोवरी
20 से 40 साल तक जीने वाले ये पक्षी बहुत खतरनाक माने जाते हैं। ये इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।
4. कीवी
कीवी के न उड़ने का कारण इसके पंख और छाती की मांसपेशियों का अच्छे से विकसित न होना है। यह मुर्गी के बच्चे के जैसा दिखता है।
5. काकापो
तोते की तरह दिखने वाले ये पक्षी बहुत दुर्लभ होते हैं। पूरी दुनिया में इनकी संख्या 200 से भी कम बची है। ये भी जमीन पर ही रहते हैं।
6. कॉर्मोरेंट
इस पक्षी ने अपनी जरूरतों के कारण उड़ना छोड़ दिया। इसे पंखों के कारण अपना शिकार करने में दिक्कत आती थी।
7. ऐमू
ऐमू भी न उड़ने वाला पक्षी है, इसके न उड़ने का कारण इसके छोटे पंख हैं, जो विकसित नहीं हैं।
8. स्टीमर बत्तख
पानी में रहने वाले इस बत्तख का रंग काला और भूरा होता है और साइज बहुत छोटा।
9. ताकाहे
न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले ये पक्षी भी बहुत दुर्लभ हैं और दलदल में रहना पसंद करते हैं।
10. वेका
यह भी दूसरे पक्षियों की तरह उड़ने में असमर्थ है। इसे माओरी हेन और वुडहेन के नाम से भी जाना जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें