1. सीमित सामाजिक संपर्क
फिजिकल क्लास में जाना जरूरी नहीं, इसलिए बच्चे दोस्तों से नहीं मिल पाते। वे सोशलाइज नहीं करते, जिससे उनका सामाजिक विकास प्रभावित होता है।
2. एकाग्रता में कमी
घर का माहौल हमेशा पढ़ाई करने के हिसाब से नहीं होता। टीवी, फोन जैसे डिस्ट्रक्शन हो सकते हैं, जिससे ध्यान भटक सकता है और एकाग्रता में कमी आ सकती है।
3. इंटरनेट और डिवाइस की निर्भरता
पढ़ाई पूरी तरह नेटवर्क और डिवाइस पर टिकी होती है। कमजोर नेटवर्क या डिवाइस की खराबी से क्लास छूट सकती है। गांवों में यह बड़ी समस्या है।
4. शारीरिक गतिविधि में कमी
स्कूल में खेल और दौड़-भाग होती थी, जो अब नहीं होती। बच्चे घंटों स्क्रीन के सामने बैठते हैं। इससे मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
5. आंखों और दिमाग पर असर
बच्चे लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं जिसकी वजह से आंखों पर दबाव पड़ता है। सर दर्द, थकान और तनाव जैसी समस्याएं भी आम हो जाती है।
6. सीखने में गहराई की कमी
ऑनलाइन पढ़ाई में पर्सनल गाइडेंस कम होता है। बच्चे विषय को सतही तौर पर समझते हैं। गहन चर्चा और क्लासरूम इंटरएक्शन की कमी होती है।
7. अनुशासन की कमी
ऑनलाइन क्लास में निगरानी कम होती है। छात्र समय पर न उठते हैं, न नियमित पढ़ाई करते हैं। इससे आलस्य और लापरवाही बढ़ सकती है।
8. शिक्षकों की सीमित निगरानी
शिक्षक यह नहीं जान पाते कि बच्चा ध्यान दे रहा है या नहीं। बच्चे माइक बंद करके कुछ और कर सकते हैं। फीडबैक और सुधार की प्रक्रिया कमजोर हो जाती है।
9. तकनीकी समस्याएं पढ़ाई रोकती हैं
कई बार ऐप या प्लेटफॉर्म में खराबी आ जाती है। फॉर्मेटिंग या फाइल अपलोड की दिक्कत होती है। यह छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए बाधा बनती है।
10. सबके लिए सुलभ नहीं
हर परिवार के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप या अच्छा नेटवर्क नहीं है। गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई चुनौती बन जाती है। डिजिटल डिवाइड शिक्षा की असमानता को और बढ़ाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें