हम जिसे चाहते हैं, अक्सर जरूरत से ज्यादा उसकी केयर करने लगते हैं, लेकिन जब वह शख्स कद्र नहीं करता तो फीलिंग्स हर्ट होती हैं और तकलीफ महसूस करते हैं।
इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप जरूरत से ज्यादा केयर करना बंद करें। हालांकि, ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन कुछ टिप्स से आपको मदद मिल सकती है।
सबसे पहले अपने आत्मसम्मान को बचाएं। उसे चोट मत पहुंचने दें और न ही किसी को इसकी छूट दें। इसके लिए सीमाएं तय करें।
अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप जिसे चाहते हैं, अगर उसे आपकी और आपकी फीलिंग्स की कद्र नहीं है, तो उसके सामने अपने इमोशंस जाहिर मत होने दें।
आप जितने ज्यादा इमोशनल होंगे, सामने वाला आपकी फीलिंग्स का उतना ही मजाक उड़ाएगा और आपको उतना ही ज्यादा दुख भी होगा। खुद के साथ ऐसा मत होने दें।
खुद के लिए वक्त निकालें। आराम करें। फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। योग और एक्सरसाइज करें।
करियर पर ध्यान दें और अपनी लाइफ के गोल्स सेट करें। जिन्हें आपके इमोशंस की कद्र न हो, बेवजह उसके लिए परेशान होकर खुद को उलझन में मत डालें।
यह याद रखें कि आप दूसरों की जितनी ज्यादा परवाह करेंगे, आपकी बेचैनी और परेशानी उतनी ज्यादा बढ़ेगी, लेकिन दूसरों पर इसका कोई असर नहीं होगा।
आप जिसके लिए हद से ज्यादा केयरिंग हो रहे हैं, वह आपको समझने की कोशिश ही नहीं कर रहा है, तो बेहतर होगा कि आप उन्हें छोड़कर खुद पर फोकस करें।
आप अगर तमाम कोशिशों के बावजूद अपने इमोशंस पर काबू नहीं पा पा रहे हैं, तो किसी काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें