Trending

भारत में पर्यावरण
के सबसे बड़े रक्षक

1. सुंदरलाल बहुगुणा
पद्म विभूषण से सम्मानित सुंदरलाल चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता रहे, जिन्होंने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए लोगों को उनसे चिपकने का आह्वान किया।

उन्होंने हिमालय क्षेत्र के इकोसिस्टम और वनों के संरक्षण के लिए दशकों तक काम किया। उनकी पत्नी ने भी उनका साथ दिया।

2. राजेन्द्र सिंह
जलपुरुष कहलाने वाले राजेंद्र सिंह ने राजस्थान में परंपरागत जल संरक्षण प्रणालियों को पुनर्जीवित करके सैकड़ों सूखे गांवों में जल की आपूर्ति की।

सिंह ने 'तरुण भारत संघ' के जरिए 11 नदियों को पुनर्जीवित किया।

3. मेधा पाटकर
मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बड़े बांधों से प्रभावित लोगों के हक और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लड़ाई की।

उन्होंने नर्मदा के ऊपर बांध के निर्माण के खिलाफ लोगों को एकजूट किया।

4. जादव पायेंग
जादव ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने असम के माजुली द्वीप पर अकेले ही 40 साल में 1,300 एकड़ जंगल खड़ा कर दिया।

उन्होंने पेड़ लगाकर बाढ़, कटाव और गर्मी से लड़ने का रास्ता दिखाया। जादव भारतीय सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित है।

5. सुनीता नारायण
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की निर्देशक सुनीता पर्यावरण से जुड़ी नीतियों का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जल संकट जैसे मुद्दों पर सरकार और जनता को जागरूक किया।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here