राम मंदिर से
जुड़े 10 सवाल

Trending

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में
भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी
को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहले
सरयू नदी ले जाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा
तक भगवान की आंखों पर पट्टी बंधी रहेगी और
मंत्रोच्चार के बीच पट्टी हटाई जाएगी।

भक्त मूर्ति का दर्शन 25 से 30 फीट की
दूरी से कर पाएं इसलिए बड़ी प्रतिमा की
जरूरत है। शिशु अवस्था वाली मूर्ति भी
गर्भगृह में रहेगी, जो उत्सव मूर्ति होगी।

अयोध्या में बन रही तीन मूर्तियां
अलग-अलग पत्थर और धातु से बनी हैं।
इसके लिए दक्षिण भारत, जयपुर, कर्नाटक से
पत्थर लाए गए हैं और इन्हें अलग-अलग
मूर्तिकारों से बनवाया जा रहा है।

राम मंदिर का कुल क्षेत्रफल
2.7 एकड़ है और मंदिर का निर्माण
57000 वर्ग फीट में हो रहा है। शिखर
समेत मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है।

मंदिर निर्माण के लिए 3500 कर्मचारी काम
कर रहे हैं। 31 दिसंबर निर्माण पूरा होना है।
अभी ग्राउंड फ्लोर का काम चल रहा है,
जहां श्री राम की पूरी कहानी को
पत्थर में उकेरा जाएगा।

मंदिर की मिट्टी में कुछ विशेष प्रकार
का सीमेंट मिलाया गया है। इसके बाद
इस तरह परत दर परत 47 परतें जोड़कर
फाउंडेशन तैयार किया गया है।

लार्स एंड टर्बो नाम की कंपनी राम मंदिर
का निर्माण कर रही है।  इस काम की निगरानी
टाटा कंसल्टेंसी कर रही है।

राम मंदिर निर्माण में देश के 5 लाख
गांवों से लाई गई ईंटों का इस्तेमाल
किया गया है। इसलिए हर राज्य किसी
न किसी रूप में इस मंदिर में है।

मंदिर निर्माण के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ
क्षेत्र ट्रस्ट ही पूरा प्रशासनिक काम करेगा।
भीड़ नियंत्रण, भक्तों की सुविधाएं, धन प्रबंधन
ये सभी मामले ट्रस्ट को ही देखने होंगे।

राम मंदिर की सुरक्षा दो चरणों में होगी।
पहले चरण में मंदिर क्षेत्र की  सुरक्षा,
जो ट्रस्ट खुद करेगा। इसके अलावा बाहर
की सुरक्षा उत्तर प्रदेश सरकार देखेगी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here