1. स्मार्ट लाइट बल्ब
यह लाइट मोबाइल ऐप से कंट्रोल की जा सकती है। इनके रंग, ब्राइटनेस, ऑन-ऑफ टाइमिंग, हर चीज को सेट किया जा सकता है।
2. स्मार्ट स्पीकर
एलेक्सा, सिरी जैसे स्मार्ट स्पीकर आवाज पर म्यूजिक चला सकते हैं। सवाल जवाब कर सकते हैं और यह घर के दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट हो जाते हैं।
3. स्मार्ट डोर लॉक
स्मार्ट डोर लॉक लगाने से आपको चाबी रखने की कोई जरूरत नहीं। आप ऐप से लॉक को खोल सकते हैं या बंद कर सकते हैं। कोड या फिंगरप्रिंट की सुविधा भी होती है।
4. स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा
इसके जरिए आप घर के निगरानी कहीं से भी कर सकते हैं। नाइट विजन और मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स इन्हें एक बढ़िया चॉइस बनाते हैं।
5. स्मार्ट डोरबेल
स्मार्ट डोरबेल के जरिए दरवाजे पर कौन है, यह आप अपने मोबाइल या घर में लगी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसमें लगे माइक्रोफोन और कैमरा से बाहर खड़े व्यक्ति से बात हो सकती है।
6. स्मार्ट प्लग
पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी स्मार्ट बना देता है। इसके जरिए आप मोबाइल से पंखा, टीवी, चार्जर आदि कंट्रोल कर सकते हैं। टाइमर और रिमोट ऑन/ऑफ जैसे फीचर्स होते हैं।
7. स्मार्ट थर्मोस्टेट
यह डिवाइस घर का तापमान अपने आप एडजस्ट करता है। आप इसे मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं या शेड्यूल सेट कर सकते हैं। AC या हीटर की बिजली की खपत घटाता है।
8. स्मार्ट वॉटर लीकेज डिटेक्टर
यह पानी का रिसाव होते ही अलर्ट भेजता है। किचन, बाथरूम या बेसमेंट में लगाया जा सकता है। जल-सुरक्षा और फर्नीचर को पानी से बचाने में मदद करता है।
9. स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर
यह रोबोटिक क्लीनर खुद-ब-खुद सफाई करता है। इसमें शेड्यूल सेट किया जा सकता है और इसे मोबाइल ऐप या वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है।
10. स्मार्ट एयर प्यूरीफायर
यह घर की हवा को शुद्ध करता है और हवा की गुणवत्ता बताता है। आप इसे मोबाइल से ऑन/ऑफ या मोड बदल सकते हैं। एलर्जी और स्मॉग के लिए फायदेमंद है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें