Trending

भारत की विश्वप्रसिद्ध 10 ऐतिहासिक इमारतें

1. कुतुब मीनार (दिल्ली)
1193 ई. में कुतुब-उद-दीन ऐबक ने बनवाना शुरू किया। यह विश्व की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

2. अजंता गुफाएं (महाराष्ट्र)
दूसरी शताब्दी ई.पू. में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बनाई गईं थी। यहां की भित्तिचित्र और मूर्तिकला विश्वप्रसिद्ध हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित।

3. एलीफेंटा गुफाएं (महाराष्ट्र)
छठी से सातवीं सदी में बनीं ये गुफाएं भगवान शिव को समर्पित है। यहां की 'त्रिमूर्ति' मूर्ति सबसे प्रसिद्ध है। समुद्र के बीच स्थित यह स्थल पर्यटकों का आकर्षण है।

4. सांची स्तूप (मध्य प्रदेश)
तीसरी शताब्दी ई.पू. में सम्राट अशोक ने बनवाया। बौद्ध धर्म के प्रचार का केंद्र रहा है और भारतीय वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है।

5. महाबलीपुरम मंदिर (तमिलनाडु)
7वीं-8वीं सदी में पल्लव वंश द्वारा निर्मित। यहां के रथ मंदिर और शिल्पकारी विश्वविख्यात हैं। यह भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

6. सूर्य मंदिर, कोणार्क (ओडिशा)
13वीं शताब्दी में गंग वंश के नरेश नरसिंहदेव द्वारा बनवाया यह मंदिर विशाल रथ के आकार में बना सूर्य को समर्पित है।

8. खजुराहो मंदिर (मध्य प्रदेश)
10वीं-11वीं सदी में चंदेल वंश द्वारा निर्मित इस मंदिर परिसर की मूर्तिकला और शिल्प विश्व प्रसिद्ध हैं। यह स्थान कामुक कला और आध्यात्म का मेल है।

9. गोल गुंबज (कर्नाटक)
17वीं सदी में बीजापुर के सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह ने इसे बनवाया। विश्व की इस दूसरी सबसे बड़ी गुम्बद संरचना है की “व्हिस्परिंग गैलरी” ध्वनि विज्ञान का अद्भुत उदाहरण है।

10. लाल किला (दिल्ली)
17वीं सदी में मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक स्थल है। हर वर्ष 15 अगस्त को यहीं से प्रधानमंत्री भाषण देते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here