Trending

जानें रेंट एग्रिमेंट की 10 जरूरी बातें

जब भी आप कोई घर या दुकान किराए पर लेते हैं, तो रेंट एग्रीमेंट बहुत जरूरी होता है। 

यह मकान मालिक और किराएदार दोनों के लिए एक कानूनी दस्तावेज होता है, जो उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों को तय करता है।

पार्टियों का विवरण
एग्रिमेंट में मकान मालिक और किराएदार दोनों का नाम, पता और संपर्क जानकारी साफ-साफ लिखी होनी चाहिए।

किराए की अवधि
इसमें यह साफ तौर पर लिखा होना चाहिए कि किराया कितने समय के लिए है, जैसे 11 महीने या 12 महीने। अवधि खत्म होने पर एग्रिमेंट रिन्यू किया जाता है।

किराए की राशि
हर महीने कितना किराया देना है, यह एग्रिमेंट में स्पष्ट होना चाहिए। इसमें यह भी लिखा होता है कि किराया कब तक देना है, जैसे हर महीने की 5 तारीख तक।

सिक्योरिटी डिपॉजिट
मकान मालिक आपसे एक सिक्योरिटी डिपॉजिट लेता है, जो आमतौर पर एक या दो महीने के किराए के बराबर होती है। एग्रिमेंट में लिखा होना चाहिए कि यह राशि कब और किन शर्तों पर वापस की जाएगी।

किराए में बढ़ोतरी
एग्रिमेंट में यह बताया जाना चाहिए कि किराए में बढ़ोतरी कब और कितनी होगी, जैसे एक साल बाद 5% की बढ़ोतरी।

मेंटेनेंस और मरम्मत
यह साफ होना चाहिए कि घर की छोटी-मोटी मरम्मत (जैसे बल्ब बदलना) की जिम्मेदारी किसकी होगी और बड़ी मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी होगी।

नोटिस पीरियड
अगर किराएदार या मकान मालिक में से कोई भी एग्रिमेंट खत्म करना चाहता है, तो उसे दूसरे पक्ष को कितने दिन पहले बताना होगा। यह आमतौर पर 1 या 2 महीने का होता है।

पानी और बिजली का बिल
यह स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि पानी और बिजली के बिल का भुगतान कौन करेगा। अधिकतर मामलों में किराएदार ही इन बिलों का भुगतान करता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here