1. भौंहें ऊपर उठाना
किसी बात पर आश्चर्य या अविश्वास होने पर भौंहें तेजी से ऊपर उठती हैं और फिर तुरंत सामान्य हो जाती हैं।
2. होंठों का सिकुड़ना
असहमति या नापसंदगी होने पर होंठ अक्सर एक पतली रेखा में सिकुड़ जाते हैं, जैसे आप कुछ कड़वा चख रहे हों।
3. आंखें चौड़ी करना
डर या सदमा लगने पर आंखे चौड़ी हो जाती हैं। आंखों की पुतलियां फैल जाती हैं और आंखे अचानक बड़ी हो जाती हैं, जैसे आप किसी खतरे को भांप रहे हों।
4. नाक सिकोड़ना
यह घृणा या अरुचि का स्पष्ट संकेत है। आपकी नाक की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और ऊपरी होंठ थोड़ा ऊपर उठता है, जैसे आप किसी खराब गंध से दूर हटना चाहते हो।
5. ठोड़ी में कंपन
यह उदासी या चिंता का बहुत ही छोटा सा संकेत है। आपकी ठोड़ी की मांसपेशियां अनजाने में हिलती हैं, भले ही आप रोना न चाहें।
6. एक तरफ की भौंह ऊपर उठाना
संदेह या व्यंग्य को दर्शाने के लिए अक्सर आपकी एक भौंह ऊपर उठती है जबकि दूसरी सामान्य रहती है, जैसे आप किसी की बात पर सवाल उठा रहे हों।
7. होंठों को अंदर खींचना
इसका मतलब तनाव या असुविधा है। आपके होंठ मुंह के अंदर की ओर मुड़ जाते हैं, जैसे आप कुछ कहने से खुद को रोक रहे हों। यह तब होता है जब आप किसी स्थिति में असहज महसूस करते हैं।
8. आंखों का झपकना
तेज और बार-बार पलकें झपकाना चिंता या तनाव की ओर इशारा करता है। चिंता में आंखे सामान्य से अधिक तेजी से झपकती हैं, जैसे आप किसी बात पर अत्यधिक विचार कर रहे हों।
9. मुस्कान का गायब होना
मुस्कान का अचानक फीका पड़ जाना निराशा या दुःख को दर्शा सकती है। आपके चेहरे पर खुशी का भाव आता है, लेकिन फिर तुरंत गायब हो जाता है, जैसे आप किसी आंतरिक भावना को दबा रहे हों।
10. निचला होंठ आगे करना
यह अक्सर क्रोध या हताशा का संकेत हो सकता है। आपका निचला होंठ थोड़ा आगे की ओर निकलता है, जैसे आप किसी बात पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हों।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें