Trending

भारत के 10 शहर, जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण

1. गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
यह शहर फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और भारी यातायात के कारण अत्यधिक प्रदूषित है। निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल एयर क्वालिटी को और खराब करती है।

2. दिल्ली
दिल्ली में वाहनों की संख्या और डीजल गाड़ियों से निकलने वाला धुआं प्रमुख प्रदूषण स्रोत हैं। आसपास के राज्यों में पराली जलाने से आने वाला धुआं यहां की हवा को विषैला बनाता है।

3. नोएडा, उत्तर प्रदेश
आईटी और रियल एस्टेट के विकास के चलते बढ़ते निर्माण कार्य इस क्षेत्र की एयर क्वालिटी को नुकसान पहुंचाते हैं। ट्रैफिक का दबाव और इंडस्ट्रियल वेस्ट भी प्रमुख कारण हैं।

4. फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबाद में भारी उद्योगों और फैक्ट्रियों से निकलने वाली गैसें प्रदूषण को गंभीर बनाती हैं। निर्माण कार्य और सड़कों पर फैली धूल भी हवा को जहरीला करती है।

5. मेरठ, उत्तर प्रदेश
यहां ईंट भट्टे, जनरेटर और लकड़ी जलाने की गतिविधियाँ मुख्य रूप से प्रदूषण बढ़ाती हैं। हरियाली की कमी और कचरा प्रबंधन का अभाव भी स्थिति को बिगाड़ते हैं।

6. हिसार, हरियाणा
हिसार में पराली जलाना और ट्रैक्टरों से निकलने वाला धुआं बड़ा कारण है। यहां के छोटे उद्योग और ईंट भट्टे भी पॉल्यूशन बढ़ाते हैं।

7. कानपुर, उत्तर प्रदेश
यह शहर चमड़ा और कपड़ा उद्योगों से निकलने वाले रसायनों के कारण काफी प्रदूषित है। भारी ट्रैफिक और निर्माण कार्य हवा की गुणवत्ता पर असर डालते हैं।

8. पटना, बिहार
यहां पुराने वाहनों और अनियंत्रित निर्माण गतिविधियों से भारी मात्रा में धूल उड़ती है। खुले में कचरा जलाना आम बात है, जिससे प्रदूषण और बढ़ता है।

9. लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लखनऊ में यातायात और निर्माण कार्यों की भरमार प्रदूषण के मुख्य स्रोत हैं। खेतों में जलाई जाने वाली पराली से आने वाला धुआं भी इसमें योगदान देता है।

10. मुजफ्फरपुर, बिहार
यहां डीजल जनरेटर और कोयला आधारित ईंधन का उपयोग वायु प्रदूषण को बढ़ाता है। स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की गंभीर कमी यहां की हवा को विषैला बनाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here