पेट्रोलियम से हमें सिर्फ डीजल, पेट्रोल ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई चीजें मिलती हैं।
जानिए 10 ऐसे उत्पादों के बारे में, जो पेट्रोलियम की रिफाइनिंग के जरिए हमें मिलती हैं।
1. पेट्रोल
पेट्रोल वाहनों के लिए मुख्य ईंधन है, जो कच्चे तेल की रिफाइनिंग से प्राप्त होता है।
उपयोग: कार, बाइक और अन्य वाहनों में ईंधन के रूप में।
2. डीजल
डीजल पेट्रोल की तुलना में भारी ईंधन है, जो ट्रकों और बसों के लिए उपयोगी है।
उपयोग: ट्रक, बस, ट्रैक्टर और जेनरेटर में ईंधन के रूप में।
3. केरोसीन
केरोसीन मध्यम भार का ईंधन है, जो घरेलू और औद्योगिक उपयोग में आता है।
उपयोग: लैंप, हीटिंग और कुछ स्थानों पर खाना पकाने में।
4. एलपीजी गैस
कच्चे तेल की रिफाइनिंग की शुरुआत में ब्यूटेन और प्रोपेन गैसें प्राप्त होती हैं। इनसे एलपीजी बनाई जाती है।
उपयोग: घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों में ईंधन के रूप में।
5. पेट्रोलियम जेली
यह जेली पेट्रोलियम के रिफाइनिंग प्रोसेस के दौरान प्राप्त होती है।
उपयोग: त्वचा की देखभाल उत्पादों में, जैसे वैसलीन, जो त्वचा को मुलायम और नमी प्रदान करता है।
6. नैफ्था
नैफ्था कच्चे तेल की रिफाइनिंग से प्राप्त हल्का हाइड्रोकार्बन मिश्रण है।
उपयोग: पेट्रोकेमिकल उद्योग में कच्चे माल के रूप में और सॉल्वेंट के रूप में।
7. मोम
मोम रिफाइनिंग प्रक्रिया का एक उप-उत्पाद है, जो ठोस और मुलायम होता है।
उपयोग: मोमबत्तियां, पॉलिश, और पैकेजिंग सामग्री बनाने में।
8. डामर
रिफाइनिंग के बाद बचा हुआ भारी पदार्थ डामर कहलाता है।
उपयोग: सड़कों के निर्माण और छतों की वॉटरप्रूफिंग में।
9. पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक
यह रिफाइनिंग से प्राप्त केमिकल है, जो अन्य रासायनिक उत्पादों के निर्माण में उपयोग होते हैं।
उपयोग: प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, और रबर बनाने में।
10. जेट फ्यूल
जेट फ्यूल हवाई जहाजों के लिए विशेष रूप से निर्मित ईंधन है।
उपयोग: विमानों के टर्बाइन इंजनों में ईंधन के रूप में।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें