Trending

छठी इंद्रिय के 10 प्रमाण

कई वैज्ञानिक और आध्यात्मिक शोधों के अनुसार माना जाता है कि इंसान के पास एक छठी इंद्रिय होती है। जानिए छठी इंद्रिय क्या करती है।

1. अचानक खतरे का आभास
कई बार बिना किसी चेतावनी के हमें लगता है कुछ गलत होने वाला है। जैसे दिल तेजी से धड़कने लगता है या बेचैनी होती है। यह चेतावनी छठी इंद्रिय से आती है।

2. टेलीपैथी
किसी के बारे में सोचते ही उसका कॉल या मैसेज आ जाता है। या हम महसूस कर लेते हैं कि वो दुखी है, भले ही दूर हो। इसे टेलीपैथी कहा जाता है। छठी इंद्रिय इसके लिए जिम्मेदार होती है।

3. सपनों में सच देखने की शक्ति
कुछ लोग सपनों में ऐसी घटनाएं देख लेते हैं जो बाद में सच होती हैं। यह भविष्य का संकेत देने वाली छठी इंद्रिय हो सकती है।

4. डर या ऊर्जा का एहसास
किसी नई जगह जाकर बिना कारण डर लगने लगता है, या बहुत शांति और ऊर्जा महसूस होती है। यह छठी इंद्रिय का जगह की अदृश्य ऊर्जा को समझना होता है।

5. बिना बोले भावनाएं समझना
कुछ लोग दूसरों के चेहरे या ऊर्जा से ही समझ जाते हैं कि वह खुश है या दुखी। बिना शब्दों के भावों को पकड़ना छठी इंद्रिय से ही संभव है।

6. घटना से पहले ही अनुमान
जैसे बारिश शुरू होने से पहले ही कोई कह दे कि आज जरूर बारिश होगी। और बात सच निकल जाए, जबकि कोई संकेत न हो। ये हमारे अवचेतन मन की शक्ति होती है।

7. बच्चों-जानवरों को ज्यादा एहसास
छोटे बच्चे और पालतू जानवर खतरे या बुरे व्यक्ति को पहले पहचान लेते हैं। वे उस ओर आकर्षित होते या डरते हैं बिना किसी कारण के।

8. वाइब्स तुरंत समझ लेना
हम किसी जगह या इंसान से मिलते ही अच्छा या बुरा महसूस करते हैं। यह कोई दिखाई देने वाली चीज नहीं होती, बस “फील” होती है। यही छठी इंद्रिय का काम है।

9. ख्याल सच साबित होना
कई बार अचानक कोई विचार आता है — “आज कुछ गड़बड़ होगा” और वाकई कुछ वैसा हो जाता है। ये अंदर की चेतना हमें पहले से बता देती है।

10. साइलेंस में भी संवाद
दो करीबी लोग बिना बोले भी एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। खासकर मां-बच्चा, जुड़वा या सच्चे दोस्त। ये मानसिक तरंगों का जुड़ाव होता है, छठी इंद्रिय का प्रमाण।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here