Trending

बिल्कुल इंसानों जैसे हैं ये 10 रोबोट्स

1. सोफिया
यह ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे हेनसन रोबोटिक्स ने बनाया है। यह चेहरे के हाव-भाव, बोलचाल और बातचीत करने में इंसानों जैसी क्षमता रखता है।

2. एटलस
बॉस्टन डायनामिक्स का बनाया यह रोबोट दौड़ सकता है, जंप कर सकता है, बैलेंस बना सकता है और इंसानों की तरह फिजिकल काम कर सकता है।

3. असीमो
होंडा का यह ह्यूमनॉइड रोबोट चल सकता है, सीढ़ियां चढ़ सकता है और लोगों से बातचीत कर सकता है।

4. पेपर
सॉफ्टबैंक रोबोटिक्स का यह रोबोट भावनाएं पहचान कर इंसानों से संवाद करता है। इसका इस्तेमाल दुकानों, होटलों और अस्पतालों में हो रहा है।

5. अमेका
इंजीनियर्ड आर्ट्स का बनाया यह बेहद रियलिस्टिक ह्यूमनॉइड रोबोट। इसके चेहरे के एक्सप्रेशन इंसानों जैसे हैं, जिससे यह बहुत "जिंदा" लगता है।

6. डिजिट
एजिलिटी रोबोटिक्स का बनाया यह रोबोट इंसानों की तरह चल सकता है और चीजें उठा सकता है। इसका उपयोग माल ढुलाई, गोदाम कार्यों में हो रहा है।

7. नाओ
एल्डेबारन रोबोटिक्स का यह ह्यूमनॉइड रोबोट शिक्षा, रिसर्च और बच्चों के साथ संवाद के लिए इस्तेमाल होता है।

8. स्पॉट
बॉस्टन डायनामिक्स का यह रोबोट डॉग है, लेकिन इसमें इंसानों जैसी सेंसिंग और ऑब्जेक्ट अवॉइडेंस क्षमताएं हैं। इसका इस्तेमाल पुलिस, सेना और औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहा है।

9. एरिका
यह AI ह्यूमनॉइड जापानी वैज्ञानिकों ने बनाया है। इसे "सबसे सुंदर रोबोट" भी कहा गया है, यह बात कर सकती है, भावनाएं पहचान सकती है।

10. T-HR3
टोयोटा का ह्यूमनॉइड रोबोट, जो रिमोट से कंट्रोल होकर इंसानों की तरह मूवमेंट करता है। यह हेल्थकेयर और खतरनाक इलाकों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here