Trending

जमीन पर गिरा
खाना और
10 सेकंड रूल!

कभी आपका पसंदीदा स्नैक जमीन
पर गिरा है और आपने झट से उठा
लिया? शायद आपने भी 10 सेकंड
 रूल का सहारा लिया होगा।

दस सेकंड रूल कहता है कि अगर
 खाना गिरने के 10 सेकंड के अंदर उठा लिया जाए, तो वह सुरक्षित होता है।

यह नियम स्कूल के बच्चों और खाने
 के शौकीनों में काफी लोकप्रिय है,
 लेकिन क्या यह वाकई में सच है।

कुछ लोग मानते हैं कि यह नियम
मंगोल शासक चंगेज खान के समय से है,
 जब खाना बेशकीमती हुआ करता था।

लेकिन, विज्ञान क्या कहता है, आइए जानते हैं और इस नियम के पीछे की सच्चाई क्या है।

रटगर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने
 पाया कि जमीन पर गिरते ही
बैक्टीरिया खाने से चिपक जाते हैं।

नमी वाले खाने और चिकनी
सतहों जैसे टाइल्स पर
बैक्टीरिया ज्यादा तेजी से चिपकते हैं।

बैक्टीरिया दिखते नहीं, लेकिन इनके कारण बीमारी जरूर हो सकती है, फिर चाहे खाना 1 सेकंड में ही क्यों न उठाया जाए।

अगली बार अगर खाना गिर जाए तो
बेहतर यही होगा कि उसे ना खाएं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here