1. रोज जताएं आभार
हर दिन कम से कम 3 चीजों के लिए आभार व्यक्त करने की आदत डालें, चाहे वह आपकी सेहत हो, परिवार हो या छोटी-छोटी खुशियां।
2. ग्रैटिट्यूड जर्नल लिखें
हर दिन या हफ्ते में एक बार ग्रैटिट्यूड जर्नल लिखें, जिसमें उन चीजों का जिक्र करें जिनके लिए आप शुक्रगुजार हैं।
3. लोगों को धन्यवाद कहें
हर दिन किसी न किसी को धन्यवाद कहें, चाहे वह परिवार का सदस्य हो, दोस्त हो, सहकर्मी हो या कोई अजनबी, जिसने आपकी मदद की हो।
4. मेडिटेशन और प्रार्थना करें
हर दिन कुछ मिनट ध्यान करें और उन चीजों के लिए शुक्रगुजार महसूस करें, जो आपके जीवन में हैं।
5. दूसरों की मदद करें
जब आप दूसरों की मदद करते हैं, तो आप अपने जीवन की अच्छाइयों को ज्यादा महसूस करने लगते हैं। यह एक अच्छा तरीका है आभार प्रकट करने का।
6. ग्रैटिट्यूड लेटर लिखें
किसी ऐसे व्यक्ति को पत्र लिखें, जिसने आपकी जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो और उन्हें बताएं कि आप उनके प्रति कितने आभारी हैं।
7. छोटी चीजों में खुशी ढूंढें
जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को पहचानें, जैसे – सूरज की रोशनी, किसी का मुस्कुराना या लजीज खाना।
8. शिकायत न करें
जब भी आपको किसी चीज की शिकायत करने का मन करे, उसके बजाय यह सोचें कि आप उस स्थिति में क्या सीख सकते हैं या उसमें क्या अच्छा है।
9. अपनों के साथ समय बिताएं
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताकर और उनकी अच्छाइयों की सराहना करके आभार जताएं।
10. खुद को कहें शुक्रिया
अपने जीवन, मेहनत, और उन चुनौतियों के लिए आभार व्यक्त करें जिनका आपने सामना किया है। खुद की सराहना करना भी ग्रैटिट्यूड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें