Trending

10 क्षेत्र, जिनमें स्किल ट्रेनिंग ने रोजगार बढ़ाया

1. सिलाई-कढ़ाई
कई ग्रामीण महिलाएं सिलाई सीख अब घर बैठे रोजगार कर रही हैं। अब वे खुद का बुटीक चलाती हैं या ऑनलाइन ऑर्डर लेती हैं। इसने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना दिया।

2. मोबाइल रिपेयरिंग
छोटे कस्बों में मोबाइल रिपेयरिंग सीख युवाओं ने खुद की दुकान खोली है। इसमें लागत कम और स्किल ज्यादा मायने रखती है।

3. कंप्यूटर लिटरेसी
इस श्रेत्र में सरकार के भी कई प्रयास देखने मिले हैं। पहले जिनके पास कंप्यूटर छूने का अनुभव भी नहीं था, आज वे डेटा एंट्री और डिजाइनिंग कर रहे हैं। नौकरी के अवसर बढ़े।

4. मेकअप आर्टिस्ट ट्रेनिंग
ब्यूटी अपने आप में एक इंडस्ट्री है। पार्लर, मेकअप आर्टिस्ट ट्रेनिंग से जुड़े कोर्स बहुत पॉपुलर हैं। यह स्किल शादी-ब्याह, इवेंट्स में ब्यूटी सर्विसेज देने के काम आती हैं।

5. शेफ ट्रेनिंग
युवाओं का होटल मैनेजमेंट या कुकिंग कोर्स के प्रति भी रुझान बढ़ा है। अब वे कैटरिंग, फूड स्टॉल्स या क्लाउड किचन चला रहे हैं।

6. ड्राइविंग और वाहन मरम्मत
स्किल ट्रेनिंग के बाद लोग टैक्सी सर्विस शुरू कर पा रहे हैं। महिलाएं भी अब ऑटो और कैब चलाने लगी हैं। यह स्किल उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।

7. इलेक्ट्रिशियन/प्लंबर कोर्स
ये काम कभी छोटा समझा जाता था, पर इस स्किल के लिए भी अब प्रशिक्षण लिया जा रहा है। गांव हो या शहर, इस क्षेत्र में काम की कोई कमी नहीं।

8. टेलीकॉलिंग और BPO स्किल्स
कई युवाओं ने अंग्रेजी और कम्युनिकेशन स्किल्स सीखी। अब वे कॉल सेंटर्स, कस्टमर केयर और ऑनलाइन सपोर्ट में काम कर रहे हैं। सैलरी, ग्रोथ और एक्पोजर – तीनों मिल रहे हैं।

9. डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया स्किल्स
इंटरनेट चलाने वाले युवा डिजिटल मार्केटर बन गए। इंस्टाग्राम पेज, यूट्यूब चैनल या क्लाइंट्स के लिए काम कर रहे हैं। घरों से काम करके लाखों कमा रहे हैं।

10. फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग
शौक को स्किल ट्रेनिंग से प्रोफेशन बना लिया। शादी, इवेंट्स, यूट्यूब और सोशल मीडिया के लिए ये स्किल बेहद मांग में है। अब उनका कैमरा और लैपटॉप ही रोजगार का जरिया है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here