Trending

बिना डिग्री सीखिए ये 10 स्किल्स

1. ग्राफिक डिजाइनिंग
फोटोशॉप या कैनवा जैसे टूल्स से डिजाइनिंग सीखी जा सकती है। इसकी शुरुआत आप यूट्यूब या फ्री ऑनलाइन कोर्स से कर सकते हैं। आगे चल के फ्रीलांसिंग से कमाई कर सकते हैं।

2. कंटेंट राइटिंग
अच्छा लिखना एक स्किल है जिसमें डिग्री की जरूरत नहीं होती। ब्लॉग, आर्टिकल या सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कमाई हो सकती है। हर सेक्टर को राइटर की जरूरत होती है।

3. वीडियो एडिटिंग
मार्केट में वीडियो एडिटिंग के कई टूल्स हैं जिनसे ये स्किल सीखी जा सकती है। इसका बहुत डिमांड यूट्यूब, इंस्टाग्राम और मार्केटिंग में है। शुरुआत मोबाइल से भी की जा सकती है।

4. कोडिंग और प्रोग्रामिंग
पायथन, जावा जैसी कोडिंग लैंग्वेजेस ऑनलाइन सीखी जा सकती हैं। बिना डिग्री के लोग आज प्रोग्रामर बन चुके हैं। कोडिंग से जॉब और फ्रीलांसिंग दोनों मुमकिन है।

5. डिजिटल मार्केटिंग
SEO, सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग जैसी स्किल्स डिमांड में हैं। गूगल और कई प्लेटफॉर्म फ्री में कोर्स ऑफर करते हैं। यह स्किल बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाने में मदद करती है।

6. फोटोग्राफी
कैमरा या मोबाइल से फोटोग्राफी सीखी जा सकती है। ऑनलाइन गाइड, प्रैक्टिस और सोशल मीडिया से फीडबैक मिल सकता है। फोटोग्राफी से शौक भी पूरा होता है और काम भी।

7. पब्लिक स्पीकिंग
अच्छा बोलना एक प्रैक्टिस से आने वाली स्किल है। डिग्री से ज्यादा जरूरी है आत्मविश्वास और अभ्यास। इससे शिक्षक, ट्रेनर या मोटिवेशनल स्पीकर बना जा सकता है।

8. सेल्स और मार्केटिंग स्किल्स
लोगों से बात करना, समझाना और बेचना सीखा जा सकता है। यह स्किल फील्ड वर्क और अनुभव से आती है। हर कंपनी को अच्छे सेल्स लोगों की जरूरत होती है।

9. सोशल मीडिया मैनेजमेंट
इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स के लिए ब्रांड्स को ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो उनकी ऑनलाइन छवि बना सकें। यह घर बैठे सीखी और की जा सकने वाली स्किल है।

10. विदेशी भाषाएं
फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश जैसी भाषाएं यूट्यूब और ऐप्स से सीखी जा सकती हैं। इससे अनुवाद, टूर गाइड या BPO जैसी नौकरियां मिल सकती हैं। डिग्री से ज्यादा यहां अभ्यास मायने रखता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here