1. गहरी सांस लेना
बेचैनी या तनाव होने पर आंखे बंद करके कुछ मिनट तक गहरी सांस ले। नाक से सांस अंदर ले और मुंह से छोड़े। इससे शरीर रिलैक्स और मन शांत होता है दिन में 2-3 बार धीरे-धीरे करें।
2. 10 मिनट की टहलकदमी
काम या पढ़ाई के बीच 10 मिनट टहल लें। थोड़ी धूप, ताजी हवा या हरियाली मूड अच्छा करती है। यह शरीर को फिर से एक्टिव और मन को हल्का करता है। बिना फोन, बस खुद से जुड़िए।
3. फेवरेट गाना सुनना
गाना सुनने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है। स्ट्रेस होने पर अपना पसंदीदा गाना या प्लेलिस्ट कुछ देर सुनें। यह मूड को तुरंत पॉजिटिव बना देता है।
4. पानी पीना और चेहरा धोना
कभी-कभी तनाव सिर दर्द में बदल जाता है—पानी पीजिए। ठंडा पानी पीना और चेहरा धोना ताजगी देता है। यह आपको फिर से रीसेट करने का मौका देता है।
5. हल्का स्ट्रेच करना
हल्की स्ट्रेचिंग करने से शरीर रिलैक्स होता है। हर 1-2 घंटे बाद उठकर थोड़ा स्ट्रेच करें। गर्दन, कंधे, पीठ को थोड़ा झुकाएं या घुमाएं। शरीर की जकड़न और थकान कम होती है।
6. थोड़ी सी मिठास
थोड़ा डार्क चॉकलेट, ड्राय फ्रूट या गुड़ का टुकड़ा लें। मीठा खाने से ‘हैप्पी हार्मोन’ निकलते हैं। ये आपको बेहतर महसूस कराते हैं, पर मात्रा सीमित रखें।
7. एक पॉजिटिव बात खुद से कहना
तनाव में खुद को हिम्मत देने वाली बात कहें। जैसे – “मैं कर सकता हूं”, “ये समय भी बीत जाएगा।” ऐसे शब्द खुद पर भरोसा बढ़ाते हैं। मन शांत होता है और चिंता घटती है।
8. किसी अपने से बात करना
कभी-कभी सिर्फ किसी की आवाज सुन लेना काफी होता है। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से 2 मिनट बात करें। यह भावनाओं को हल्का करता है और जुड़ाव का एहसास देता है।
9. 5 मिनट बिना स्क्रीन के बैठना
फोन, लैपटॉप और टीवी से कुछ मिनट दूर रहें। बस आंखें बंद करें और चुपचाप बैठें या बाहर देखें। यह मानसिक भीड़ को हटाता है और सुकून देता है।
10. कोई छोटा टास्क पूरा करना
छोटे से काम जैसे बिस्तर ठीक करने, टेबल साफ करने से ‘डोपामाइन’ हार्मोन रिलीज होता है। आपको लगेगा कि आपने कुछ हासिल किया है। यह आत्मविश्वास और मानसिक शांति दोनों देता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें