सबसे पहले सोच लें कि आपको कितना लोन चाहिए और कितने समय में चुका सकते हैं। अपनी इनकम और खर्चों का अंदाजा लगा लें, ताकि पता रहे कि हर महीने कितनी ईएमआई दे सकते हैं।
आपका क्रेडिट स्कोर बहुत मायने रखता है। इससे पता चलता है कि आपने पहले कभी लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान किया है या नहीं।
अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से लोन आसानी से मिलता है और ब्याज दर भी कम हो सकती है। इसे जांचने के लिए आप किसी क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सिर्फ एक बैंक पर निर्भर न रहें। अलग-अलग बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से ब्याज दरों, प्रोसेसिंग फीस और दूसरी शर्तें पता करें। ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
फिक्स्ड या फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट? फिक्स्ड ब्याज दर के विकल्प में पूरे लोन की अवधि में एक जैसी रहती है, जबकि फ्लोटिंग दर बाजार की स्थितियों के अनुसार बदलती रहती है।
लोन लेते समय बैंक प्रोसेसिंग फीस, लीगल चार्जेस, वैल्यूएशन चार्जेस जैसे कई तरह के शुल्क लगाते हैं। इनके बारे में पहले से जानकारी लेना जरूरी है ताकि बाद में हैरानी न हो।
बैंक आमतौर पर प्रॉपर्टी की पूरी कीमत का लोन नहीं देते। आपको कुछ रकम अपनी तरफ से देनी होती है, जिसे डाउन पेमेंट कहते हैं।
डाउन पेमेंट जितना ज्यादा होगा, आपका लोन उतना ही कम होगा और EMI भी कम बनेगी।
होम लोन के लिए पहचान पत्र, पते का प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी के दस्तावेज जमा करने होते हैं। पहले से इनकी लिस्ट बनाकर तैयार रखने से लोन की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें