Trending

बच्चों से कभी न कहें ये 10 बातें

1. "तू किसी काम का नहीं"
ऐसी बात बच्चे के कॉन्फिडेंस को तोड़ देती है। वह खुद को कमजोर और बेकार समझने लगता है। बच्चों को सुधारें, लेकिन उनकी तुलना उनकी कमियों से न करें।

2. "बड़ा होकर क्या बनेगा तू?" (ताना)
ये सवाल बार–बार डर और शर्म पैदा करता है। बच्चा सोचता है कि उसमें कुछ बनने की क्षमता ही नहीं। प्रेरणा दें, ताना नहीं।

3. "पढ़ाई नहीं करेगा तो मजदूरी करनी पड़ेगी"
डराकर कुछ सिखाना अक्सर उल्टा असर करता है। बच्चा शिक्षा को बोझ समझने लगता है, प्रेरणा नहीं। सीखने को अवसर की तरह दिखाएं, सजा की तरह नहीं।

4. "लड़के रोते नहीं" या "लड़कियों ऐसा नहीं करती"
यह बात जेंडर के आधार पर बच्चों को सीमित कर देती है। लड़कों को भावनाएं छुपाने की आदत पड़ जाती है, लड़कियों को अपनी आवाज दबाने की।

5. "लोग क्या कहेंगे?"
हर काम में समाज की राय का डर डालना बच्चों को झिझक में डाल देता है। वो अपने निर्णयों पर भरोसा नहीं कर पाते। उन्हें सही-गलत समझाएं, लोगों की सोच से नहीं।

6. "तेरे भाई/बहन से कुछ सीख"
तुलना बच्चों को जलन से भर देती है। हर बच्चा अलग होता है, उसकी अपनी खासियत होती है। तुलना की बजाय प्रोत्साहन दें।

7. "चुप हो जा वरना मारूंगा/पुलिस बुला लूंगा"
डर के सहारे बच्चा आपकी बात तो मान सकता है, लेकिन आपसे दूर हो जाएगा। डर के कारण बच्चा अपनी भावनाएं नहीं बांटेगा। डर की जगह विश्वास पैदा करें।

8. "तू कभी नहीं सुधरेगा"
इस वाक्य से बच्चा खुद को 'बुरा' मानने लगता है। उसमें सुधार की आशा खत्म हो जाती है। सुधार के लिए समय दें, ठप्पा न लगाएं।

9. "क्योंकि मैंने कहा है, बस!"
बिना तर्क के नियम थोपना बच्चे में जिद पैदा कर सकता है। बच्चे को सही-गलत समझाना जरूरी है। अनुशासन में संवाद जरूरी है।

10. "तू हमारी इज्जत मिट्टी में मिला देगा"
यह बात बच्चे को शर्म और अपराधबोध से भर देती है। वह अपनी गलती नहीं, आपकी इज्जत बचाने के बोझ से डरता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here