नृत्य दुनिया की हर संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। हर देश और समुदाय के पास अपना एक अनूठा नृत्य रूप होता है, जो उनकी परंपराओं, इतिहास और भावनाओं को दर्शाता है।
आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अनोखे नृत्य कौन से हैं, उनकी क्या खासियत है।
1. सांबा, ब्राजील
सांबा ब्राजील का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है, जो तेज बीट्स और जोशीले मूव्स के लिए जाना जाता है। इसे खासतौर पर रियो डी जेनेरियो कार्निवल के दौरान प्रस्तुत किया जाता है।
2. फ्लेमेंको, स्पेन
स्पेन का यह पारंपरिक नृत्य जोरदार तालियों के साथ किया जाता है। इसमें गिटार की धुनें, गायक की आवाज और डांसर की भावनाएं मिलकर एक अलग ही माहौल बनाते हैं।
3. बेली डांस, मध्य पूर्व
बेली डांस मुख्य रूप से मिस्र, तुर्की और अरब देशों में किया जाता है। इसमें पेट और कमर की सुंदर हरकतें होती हैं, जो इसे बेहद अनोखा बनाती हैं।
4. कथक, भारत
भारत का यह पारंपरिक नृत्य मुगल और हिंदू संस्कृति का मिश्रण है। इसमें घुंघरुओं की झंकार और तेज घूमने वाले स्टेप्स इसे अलग पहचान देते हैं।
5. टैंगो, अर्जेंटीना
टैंगो अर्जेंटीना और उरुग्वे का एक रोमांटिक और ड्रामेटिक नृत्य है। इसे आमतौर पर कपल्स द्वारा किया जाता है और इसमें तेज मूवमेंट्स और एक्सप्रेशंस शामिल होते हैं।
6. हुला, हवाई
हुला डांस हवाई द्वीप का पारंपरिक नृत्य है, जिसमें हाथों की सुंदर हरकतों के जरिए कहानियां सुनाई जाती हैं। इसे पारंपरिक हवाई संगीत और ड्रम बीट्स के साथ प्रस्तुत किया जाता है।
7. माओरी हका, न्यूजीलैंड
यह न्यूजीलैंड के माओरी जनजाति का युद्ध नृत्य है, जिसे शक्ति प्रदर्शन और दुश्मनों को डराने के लिए किया जाता था। अब इसे खेलों पहले टीम स्पिरिट दिखाने के लिए किया जाता है।
8. वाल्ट्ज, ऑस्ट्रिया
वाल्ट्ज यूरोप का एक सुंदर और क्लासिकल डांस फॉर्म है, जिसमें पार्टनर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए डांस करते हैं। यह नृत्य 18वीं शताब्दी में काफी प्रसिद्ध हुआ।
9. कुदा कुप्पुसम, इंडोनेशिया
यह इंडोनेशिया का एक अनोखा नृत्य है, जिसमें नर्तक लकड़ी के घोड़ों पर बैठकर पारंपरिक संगीत की धुन पर नाचते हैं।
10. बुटोह, जापान
बुटोह जापान का एक आधुनिक नृत्य रूप है, जिसमें धीमी और रहस्यमयी हरकतें होती हैं। इसमें डांसर शरीर पर सफेद रंग लगाकर डांस करता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें