Trending

10 कमेंट्स खत्म करते बच्चों का कॉन्फिडेंस

परिवार हो या फिर समाज, बचपन से ही बच्चों को उनकी आदतों, उनके गलतियों और यहां तक कि उनके रंग-रूप के लिए शर्मिंदा करना शुरू कर दिया जाता है।

बचपन में सुने जाने वाले ऐसे शेमिंग कमेंट्स बच्चों के आत्मविश्वास को गहरा चोट पहुंचा सकते हैं।

ये निगेटिव कमेंट्स उनकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालते हैं। इसलिए भूलकर भी ये 10 तरह के कमेंट्स बच्चों पर कभी नहीं करने चाहिए।

1. तू कभी कुछ नहीं कर पाएगा
बच्चों की क्षमताओं पर की जाने वाली ऐसी नकारात्मक टिप्पणियां उनके कॉन्फिडेंस को खत्म कर देती हैं।

2. वजन बढ़ा लो, अच्छी दिखोगी
बच्चों के वजन को लेकर की जाने वाली ऐसी टिप्पणियां उन्हें शर्मिंदा महसूस कराने लगती हैं, जिससे वे लोगों से बातचीत करना छोड़ देती हैं।

3. थोड़ी हाइट और होती तो ठीक रहता
ऐसे कमेंट्स तो हर किसी ने सुने होंगे, बार-बार ऐसे कमेंट्स सुनने से बच्चे अपने आपको दूसरों से कमतर समझने लगते हैं।

4. तू दूसरों की तरह क्यों नहीं
बच्चों की तुलना दूसरों से करने पर वे खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं।

5. लड़कियों की तरह क्यों चलता है
बच्चों के जेंडर, उनकी पर्सनैलिटी से जुड़े ऐसे कमेंट्स न सिर्फ उन्हें असहज महसूस कराते हैं, बल्कि उनके अंदर हीन भावना भी भर देते हैं।

6. खानपान पर कमेंट्स
खाने की आदतों को लेकर बच्चों पर किए जाने वाले निगेटिव कमेंट्स उनकी मेंटल हेल्थ बिगाड़ देते हैं।

7. दुबलेपन पर कमेंट्स
अधिकतर बच्चे दुबले-पतले ही होते हैं। उनकी शारीरिक बनावट पर कमेंट करने से वे खुद की बॉडी को ही नापसंद करने लगते हैं।

8. दूसरे बच्चों जैसे बनो
ऐसी बातें बच्चों को महसूस कराती हैं कि उनमें कोई काबिलियत नहीं है, वे दूसरे बच्चों की तरह स्किल्ड और खास नहीं हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here