2 मिनट के सीन में
लग जाते हैं
10 दिन
Trending
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में
भीड़भाड़ वाले 2 मिनट के सीन को शूट करने
में 10 दिनों का समय लग जाता है।
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आयुष के अनुसार
2 मिनट के सीन का सेट लगाने में 10 दिन तक
का समय लगता है। सेट बनाने से पहले
पूरी ग्राउंड प्लानिंग करनी पड़ती है।
लोकेशन पर शूटिंग से जुड़ी सभी चीजों
का इंतजाम करते हैं। वैनिटी वैन पहुंचाने से
लेकर जनरेटर तक जैसी छोटी-छोटी चीजों
का इंतजाम करना पड़ता है।
हर जगह ट्रैक मार्क लगाना जरूरी होता है।
रात भर जागकर पूरी टीम काम करती है,
ताकि अगले दिन सुबह से शूटिंग बिना देरी के
शुरू हो सके। केवल इसके ग्राउंड प्लानिंग
में पूरे 2 दिन लग जाते हैं।
सीन में अगर 3-4 हजार लोगों की
भीड़ दिखानी होती है तो उसकी शूटिंग
डेढ़-दो हजार लोगों के साथ होती है, फिर
उसे VFX के जरिए 3-4 हजार लोगों की
भीड़ में बदल दिया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here