स्पेन के कारमोना में खुदाई के दौरान 2,000 साल पुरानी एक बोतल मिली। खोलने पर उसमें भरे लिक्विड की जांच की गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
एक प्राचीन कब्रगाह से मिली बोतल लगभग 2,000 साल से सीलबंद थी।
विशेषज्ञों को यह समझ नहीं आ रहा था कि बोतल में मौजूद लाल रंग का तरल क्या हो सकता है। जांच के बाद उन्होंने इसे दुनिया की सबसे पुरानी शराब बताया।
शोध से पता चला कि यह व्हाइट वाइन थी, जो समय के साथ लाल रंग में बदल गई। इसमें वाइन में पाए जाने वाले पॉलीफिनोल की मौजूदगी से इसकी पुष्टि हुई।
प्राचीन रोमन सभ्यता में मृत्यु संस्कारों में शराब का महत्वपूर्ण स्थान था। यह माना जाता था कि मृतकों की आत्मा को शांति देने के लिए शराब रखी जाती थी।
रोमन लेखक कोलुमेला ने पहली शताब्दी में लिखा था कि बैटिका में वाइन बनाई जाती थी। इस खोज ने उनके लेखन को भी वैज्ञानिक प्रमाण दे दिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि इस शराब की कम्पोजीशन आज के शेरी और फिनो वाइन से मिलती है।
हालांकि, 2,000 साल पुरानी होने के कारण अब इसे पीना संभव नहीं है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें