Trending

भारत की 5 सबसे विवादित नदी परियोजनाएं

1. नर्मदा बांध परियोजना
सरदार सरोवर डैम पर स्थित इस परियोजना के विरोध में नर्मदा बचाओ
आंदोलन शुरू हुआ।

नर्मदा बांध परियोजना की वजह से लाखों लोगों के विस्थापन और पर्यावरणीय नुकसान का संकट पैदा हुआ। हालांकि इससे सिंचाई और बिजली उत्पादन में भी
काफी मदद मिली।

2. केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना
यह भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इसका विरोध बुंदेलखंड के जंगलों और बाघों की सुरक्षा को लेकर हुआ।

केन और बेतवा नदियों को आपस में जोड़ने वाली ऐसी परियोजनाओं को पर्यावरणविद पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरनाक
मानते हैं।

3. पोलावरम परियोजना
गोदावरी नदी पर स्थित यह परियोजना आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच विवाद का कारण बनी।

पोलावरम परियोजना के कारण हजारों आदिवासियों के विस्थापन का मुद्दा गंभीर बना रहा। सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा, फिर भी काम चलता रहा।

4. तीस्ता नदी परियोजना
 इस परियोजना पर भारत और बांग्लादेश के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इससे असहमति जताई। इसका सीधा असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी पड़ा।

5. कृष्णा-गोदावरी नदी जल विवाद
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद रहा।

हर राज्य अपनी हिस्सेदारी ज्यादा चाहता है। यह विवाद जल आयोग और अदालतों तक पहुंच चुका है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here