1. तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश
मान्यता है कि मंदिर की मूर्ति में वेंकटेश्वर स्वामी खुद निवास करते हैं, इसीलिए मूर्ति के सिर पर लगे बाल असली हैं, जो कभी उलझते नहीं और मुलायम बने रहते हैं।
मूर्ति पर कान लगाकर सुनने पर समुद्री लहरों की ध्वनि सुनाई देती है और मूर्ति में भी हमेशा नमी बनी रहती है।
2. कामाख्या मंदिर, असम
माना जाता है कि गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में माता सती की योनि गिरी थी। इसलिए कामाख्या मंदिर में देवी की मूर्ति के बजाय योनि की पूजा की जाती है।
कामाख्या मंदिर में जून में रक्तस्राव होता है, जो भक्त चमत्कार मानते हैं। इसके बाद यहां अंबुबाची उत्सव मनाया जाता है।
3. ज्वालादेवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश
ज्वालादेवी एक ऐसा मंदिर है, जहां किसी मूर्ति की पूजा नहीं होती। बल्कि, यहां पृथ्वी के गर्भ से निकल रही ज्वालाओं की पूजा होती है, जिसके ऊपर मंदिर बना है।
मान्यता है कि देवी सती की जीभ यहीं गिरी थी और ये ज्वालाएं उन्हीं की ऊर्जा की वजह से निकलती हैं।
4. करणी माता मंदिर, राजस्थान
बीकानेर करणी माता मंदिर में हजारों चूहे खुलेआम घूमते हैं। माना जाता है कि ये चूहे भक्तों की सेवा करते हैं, और इनका जूठा प्रसाद शुभ और पवित्र माना जाता है।
इस मंदिर में 20,000 से अधिक चूहे हैं, और उनका जूठा भोजन प्रसाद के रूप में खाने के बावजूद कोई बीमार नहीं पड़ता। ऐसा कैसे मुमकिन है, यह बात आज तक रहस्य है।
5. मंदसौर मंदिर, मध्य प्रदेश
मान्यता कि मंदसौर रावण का ससुराल है। मंदसौर के मंदिर में ही रावण और मंदोदरी का विवाह हुआ था।
यहां महिलाएं रावण कि मूर्ति के सामने घूघंट डालकर पूजा करती हैं। दशहरे के दिन यहां रावण का पुतला जलाने की बजाय उसकी पूजा की जाती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें