Trending

मालामाल कर देंगी ये 5 स्‍कीमें

पिछले कुछ समय में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की कई स्कीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ईटी ने म्यूचुअल फंड के इन स्कीमों पर एक रिपोर्ट तैयार की है।

1. SBI स्मॉल कैप फंड
SBI स्मॉल कैप फंड ने पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा 24% का रिटर्न दिया है। इसमें जिन्होंने हर महीने 10,000 रुपए का निवेश किए, उन्हें रिटर्न में 1.35 करोड़ रुपए मिले।

2. DSP स्मॉल कैप फंड
DSP स्मॉल कैप फंड ने 15 साल में 22% रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 10 हजार रुपए का मासिक एसआईपी 1.16 करोड़ रुपए बना गया।

3. फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड
फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड ने लगभग 22% का रिटर्न दिया है। पिछले 15 साल में 10 हजार की मासिक SIP से निवेशकों ने 1.13 करोड़ रुपए जुटाए।

4. क्वांट स्मॉल कैप फंड
क्वांट स्मॉल कैप फंड का रिटर्न भी 22% रहा है। इसमें 15 साल की मासिक एसआईपी के जरिए निवेशकों ने 1.10 करोड़ रुपए बना लिए।

5. कोटक स्मॉल कैप फंड
कोटक स्मॉल कैप फंड ने पिछले 15 साल में 21% रिटर्न दिया है। इसमें हर महीने 10 हजार रुपए की SIP के साथ निवेशकों ने 1.08 करोड़ रुपए कमाए।

जोखिम भरे हैं स्मॉल कैप फंड
स्मॉल कैप स्कीम को जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि बहुत कम पीरियड होने की वजह से बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की आशंका बनी रहती है।

स्मॉल कैप फंड में निवेश तभी करें, जब आपके पास जोखिम उठाने की क्षमता हो और लंबे समय तक टिके रहने की हिम्मत।

डिस्क्लेमर:
किसी भी तरह का कोई भी निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here