चीन के युन्नान की एक साइट के
मुताबिक, 1984 में कार्डियोडिक्टियन
कैटेनुलम नाम के जीवाश्म को कई अन्य
जीवाश्मों के साथ खोजा गया था।
यह जीवाश्म कीड़े जैसा दिखता है और
ये फाइलम लोगोपोडिया से जुड़ा है। हजारों
साल पहले यह समुद्र तल पर रहने वाले
आर्थ्रोपोड का ग्रुप है।
इनके शरीर पर कवच की तरह शेल
होते थे। ये कैम्ब्रियन काल के दौरान पाए जाते थे।
सी. कैटेनुलम के दिमाग की खोज करने में
वैज्ञानिकों को करीब 40 साल लग गए।
इस जीव का कपाल काफी हैरान करने
वाला है। सिर और दिमाग दोनों अलग-अलग
बंटे हुए नहीं हैं, जबकि जीवाश्म का बाकी
हिस्सा खंडों में बंटा हुआ है।
यह रिसर्च टक्सन में एरिजोना यूनिवर्सिटी
के रिसर्चर्स ने की है। आर्थ्रोपोड इवोल्यूशन
जर्नल में यह पब्लिश हुई है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें