जापान के लोग पूरी दुनिया में सबसे होशियार और तेज दिमाग वाले माने जाते हैं। अगर आप भी उनकी तरह स्मार्ट बनना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 7 लर्निंग स्किल्स।
1. पोमोडोरो तकनीक
इसमें 25 मिनट तक लगातार पढ़ें, फिर 5 मिनट आराम करें। 4 बार ऐसा करने के बाद, एक लंबा ब्रेक लें। इससे आपको फोकस्ड रहने और थकावट से बचने में मदद मिलेगी।
2. फ्लैशकार्ड तकनीक
इसमें जानकारी को छोटे कार्डों पर लिखते हैं। फिर, उन कार्डों को बार-बार देखते हैं, खासकर उन कार्डों को, जिन्हें आप भूल जाते हैं। यह लंबे समय तक याद रखने में मददगार है।
3. माइंड मैपिंग
इसमें एक मेन सब्जेक्ट को बीच में लिखते हैं, फिर उससे संबंधित सभी शब्दों को जोड़ते हैं। इससे आपको जानकारी को एक साथ जोड़ने और समझने में मदद मिलती है।
4. कॉर्नेल नोट-टेकिंग
इसमें आप अपने नोट्स को 3 हिस्सों में बांटें। एक हिस्से में पढ़ते समय नोट्स लेते हैं, दूसरे हिस्से में आप मुख्य सवाल या संकेत लिखते हैं।
5. काइजन
काइजन का मतलब है हर दिन थोड़ा-थोड़ा सुधार करना। इस तकनीक में हर दिन थोड़ी देर के लिए पढ़ाई करते हैं। यह आपको धीरे-धीरे ज्ञान बढ़ाने में मदद करता है।
6. आउटपुट प्रैक्टिस
केवल पढ़ने की बजाए आपने जो पढ़ा है, उसे अपने शब्दों में समझाने की कोशिश करें। या फिर उसे लिखकर देखें।
7. मोकुतारि
इसतकनीक में पढ़ाई शुरू करने से पहले कुछ मिनटों के लिए शांत बैठते हैं और गहरी सांस लेते हैं। यह आपको ध्यान केंद्रित करने और शांत रहने में मदद मिलती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें