फास्टिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें कुछ समय के लिए भोजन या कुछ खास तरह के भोजन से परहेज किया जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे धार्मिक, स्वास्थ्य से जुड़े या वजन कम करने के लिए।
1. इंटरमिटेंट फास्टिंग
यह सबसे आम है। इसमें आप 16 घंटे उपवास करते हैं और बाकी 8 घंटे में खाना खाते हैं। यह आजकल सबसे पॉपुलर है। इसमें आप खाने के समय और उपवास के समय को तय करते हैं।
2. वाॅटर फास्टिंग
इसमें आप सिर्फ पानी पीते हैं और कुछ भी खाते या पीते नहीं हैं। यह काफी कठिन होता है और इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए, खासकर यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है।
3. जूस फास्टिंग
समें आप भोजन नहीं करते, बल्कि सिर्फ फलों और सब्जियों का जूस पीते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद कर सकता है और पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
4. ऑल्टरनेट फास्टिंग
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसमें आप एक दिन सामान्य रूप से खाते हैं और अगले दिन या तो पूरी तरह से उपवास करते हैं, या बहुत कम कैलोरी लेते हैं।
5. ड्राई फास्टिंग
यह उपवास का सबसे कठिन प्रकार है जिसमें आप न तो कुछ खाते हैं और न ही पानी पीते हैं। यह आमतौर पर धार्मिक कारणों से किया जाता है और इसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
6. स्किपिंग ब्रेकफास्ट
यह उन लोगों के लिए एक आसान तरीका है जो उपवास शुरू करना चाहते हैं। इसमें आप सिर्फ सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं और दिन में दो बार भोजन करते हैं।
7. वीक फास्टिंग
इसमें व्यक्ति सप्ताह में किसी एक दिन पूरे नियम से पूर्णोपवास करता है। यह स्वास्थ्य और आध्यात्मिक दोनों से लाभकारी माना जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें