1. चेक-इन से पहले, अपनी बुकिंग की सभी जानकारी, जैसे कि बुकिंग नंबर, नाम, चेक-इन और चेक-आउट की तारीखें, और कमरे का टाइप वगैरह अपने पास रखें। आप इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
2. होटल में चेक-इन के लिए, आपको अपना पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) और वह क्रेडिट कार्ड दिखाना पड़ सकता है जिसका उपयोग बुकिंग के लिए किया गया था।
3. अगर आप होटल के तय चेक-इन समय से पहले या बाद में पहुंच रहे हैं, तो होटल को पहले ही इसकी जानकारी दें। इससे उन्हें आपके लिए कमरा तैयार रखने में मदद मिलेगी।
4. कुछ होटल चेक-इन के समय एक डिपाॅजिट लेते हैं, जो चेक-आउट के समय वापस कर दिया जाता है। इसके बारे में पहले से ही पूछ लें ताकि कोई भ्रम न हो।
5. चेक-इन के बाद, अपने कमरे में जाकर तुरंत जांच करें कि सब कुछ ठीक है या नहीं। अगर आपको कोई कमी या खराबी दिखे, तो तुरंत होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दें।
6. चेक-इन करते समय, वाई-फाई का पासवर्ड, नाश्ते का समय, जिम, पूल और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लें।
7. चेक-इन करते समय, होटल के नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, जैसे कि स्मोकिंग या पालतू जानवरों की अनुमति को लेकर नियम।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें