आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरह से स्कैम बहुत बढ़ गए हैं, इनसे बचने के लिए यह समझना जरूरी है कि ये काम कैसे करते हैं।
1. फिशिंग
इसमें स्कैमर आपको बैंक, सरकारी संस्था या किसी जानी-मानी कंपनी के नाम से ईमेल, मैसेज या कॉल करते हैं। वे आपसे पर्सनल जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स मांगते हैं।
2. लॉटरी/प्राइज मनी
इसमें बताया जाता है कि आपने कोई बड़ी लॉटरी जीत ली है, जबकि आपने किसी लॉटरी में हिस्सा ही नहीं लिया होता,इनाम लेने के लिए वे आपसे "प्रोसेसिंग फीस" या "टैक्स" के नाम पर पैसे मांगते हैं।
3. जॉब स्कैम
वे आपसे रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगते हैं, अक्सर ये नौकरियां होती ही नहीं हैं।
4. निवेश स्कैम
ये स्कैम आपको बहुत कम समय में बहुत ज्यादा मुनाफा देने वाले निवेश का लालच देते हैं, जैसे कि "कुछ ही दिनों में पैसे दोगुने" करने का वादा करते हैं।
5. रिश्तेदारी स्कैम
ऑनलाइन डेटिंग साइट्स या सोशल मीडिया पर आपसे दोस्ती करते हैं और एक रिश्ता बनाते हैं, जब उन्हें लगता है कि आप उन पर भरोसा करने लगे हैं, तो वे पैसे या व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।
6. ऑनलाइन खरीदारी
इसमे नकली वेबसाइटें या सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन बनाते हैं, वे बहुत कम कीमत पर बेचते हैं, लेकिन पैसे मिलने के बाद या तो नकली सामान भेजते हैं या कुछ भी नहीं भेजते।
7. KYC अपडेट स्कैम
इसमें आपको मैसेज या कॉल आता है कि आपका बैंक खाता ब्लॉक हो जाएगा या आपकी सेवा बंद हो जाएगी, क्योंकि आपका KYC अपडेट नहीं हुआ है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें