Trending

दांतों में ब्रेसेज लगवाने के बाद न करें ये 7 चीजें

दांतों में ब्रेसेज लगवाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि आपका इलाज सही से हो सके और आपको कोई परेशानी न हो।

कड़ी और कुरकुरी चीजें न खाएं जैसे पॉपकॉर्न, नट्स , बर्फ, और कैंडी। ये ब्रेसेज को तोड़ सकते हैं या तार को ढीला कर सकते हैं।

चिपचिपी चीजें न खाएं टॉफी, च्यूइंग गम, और कारमेल जैसी चीजें ब्रेसेज में बुरी तरह से फंस जाती हैं और उन्हें साफ करना मुश्किल होता है, जिससे दांतों में कीड़े लग सकते हैं।

सब्जियां सीधा न काटें जैसे सेब, गाजर जैसी चीजों को सीधा दांतों से काटने की बजाय छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर खाएं। इससे ब्रेसेज पर जोर नहीं पड़ेगा।

ब्रेसेज लगे होने पर दांतों में खाना आसानी से फंस जाता है, इसलिए हर बार खाने के बाद दांतों को अच्छे से साफ करें। ऑर्थोडॉन्टिक ब्रश और फ्लाॅस का इस्तेमाल करें।

आपके ऑर्थोडॉन्टिस्ट ने जो भी हिदायतें दी हैं, उनका पालन करें और तय समय पर अपने चेकअप के लिए जरूर जाएं। 

खराब आदतें छोड़ें जैसे नाखून चबाना, पेन या पेंसिल चबाना, या किसी और हार्ड चीज को दांतों से काटने जैसी आदतों से बचें। ये ब्रेसेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here