Trending

7 चीजें, जिन्हें सीखना जितना मुश्किल, उतनी ही जरूरी

1. खुद को जानना
 ये समझना कि आप क्या महसूस करते हैं, क्यों करते हैं, आपकी ताकत और कमजोरियां क्या हैं, और आप दूसरों पर क्या प्रभाव डालते हैं। ये उम्र के साथ और अलग-अलग अनुभवों से आता है।

2. धैर्य 
हर काम तुरंत नहीं होता, चाहे कोई स्किल सीखना हो, कोई प्रोजेक्ट पूरा करना हो या किसी रिश्ते में हों, धैर्य रखना सीखना बहुत मुश्किल होता है।

3. दूसरों की बात सुनना 
सिर्फ सुनना नहीं, बल्कि सामने वाले की बात को समझना, उसके पीछे के इरादों को समझना और बिना जज किए सुनना। ये रिश्ते सुधारने के लिए बहुत जरूरी है।

4. माफ करना 
दूसरों को और खुद को माफ करना, मन में गुस्सा या शिकायत रखने से आप खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं, माफ करना आसान नहीं होता, लेकिन ये मन की शांति के लिए जरूरी है।

5. बदलाव को अपनाना
 जिंदगी में सब कुछ बदलता रहता है, बदलाव से डरने की बजाय उसे स्वीकार करना और उसके साथ ढलना सीखना एक बड़ी चुनौती है।

6. अपनी गलतियों से सीखना
 गलती करना बुरा नहीं है, लेकिन उनसे सीखना और उन्हें दोबारा न दोहराना जरूरी है। कई बार हम एक ही गलती बार-बार करते रहते हैं क्योंकि हमने उससे सीखा नहीं होता।

7. ना कहना 
अपनी सीमाओं को समझना और जरूरत पड़ने पर 'ना' कहना सीखना, कई बार हम दूसरों को खुश करने के लिए या झगड़े से बचने के लिए 'हां' कह देते हैं, जिससे बाद में हमें परेशानी होती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here