किसी पालतू जानवर की देखभाल करना बच्चे की देखभाल करने जैसा है। आपको उन्हें टाइम पर खिलाना-पिलाना, घुमाना, साफ करना, उन्हें प्यार देना सीखना होगा।
पालतू जानवरों को खेलने, व्यायाम करने और अपने मालिकों के साथ समय बिताने की आवश्यकता होती है।
अगर आप व्यस्त रहते हैं और अपने पालतू पशुओं के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता सकते हैं, तो शायद आपके लिए किसी जानवर को रखने का यह सही समय नहीं है।
पालतू जानवर रखने में कई तरह के खर्चे शामिल होते हैं, जैसे उनका खाना, खिलौने और डाॅक्टर से टाइम टू टाइम चेकअप, इन सबके लिए पहले से तैयार रहें।
आपको एक अच्छे पशु चिकित्सक को ढूंढ़ना होगा और उसकी नियमित जांच, टीकाकरण और स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए तैयार रहना होगा।
शुरुआती दिनों में, पालतू जानवरों को घर के नियमों को सीखने और समायोजित होने में समय लगता है।
एक पालतू जानवर को प्यार और स्नेह की आवश्यकता होती है। यदि आप उन्हें प्यार और देखभाल देने के लिए तैयार हैं, तो वे आपके जीवन में बहुत खुशी ला सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें