75 रुपए का
सिक्का जारी,
देखें फोटो
Trending
नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर
रविवार 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए
का एक विशेष सिक्का जारी किया।
सिक्के के पिछले हिस्से पर संसद परिसर
की तस्वीर और नीचे वर्ष 2023 अंकित है।
इसके ऊपरी हिस्से में हिंदी और नीचे
अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा है।
सिक्के के अग्र भाग पर अशोक स्तंभ,
जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।
अशोक स्तंभ के बाईं ओर देवनागिरी लिपी में
भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है।
यह सिक्का भारत सरकार की
कोलकाता टकसाल द्वारा बनाया गया है।
44 मिमी के इस सिक्के का आकार गोल है।
इसका वजन लगभग 35 ग्राम है।
यह एक स्मारक सिक्का है, इसलिए इसे आप
खरीद तो सकते हैं लेकिन कोई भी लेन-देन या
खरीदारी नहीं कर सकते। इससे पहले भी सरकार
ने 100, 150, 250 रुपये के सिक्के जारी किए हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here