Trending

ईमेल लिखते वक्त न करें ये 8 गलतियां

ईमेल आज के समय में बातचीत का एक बहुत ही जरूरी जरिया है, चाहे वह काम के लिए हो या निजी बातचीत के लिए। लेकिन कई बार हम ईमेल लिखते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे गलतफहमी पैदा हो सकती है।

बिना विषय के ईमेल भेजना ऐसा है जैसे बिना नाम के चिट्ठी भेजना। लोगो को पता ही नहीं चलेगा कि ईमेल किस बारे में है। 

गलत स्पेलिंग आपके ईमेल को अनप्रोफेशनल दिखा सकते हैं। इससे ऐसा लग सकता है कि आप लापरवाह हैं या आपने ईमेल लिखने में ध्यान नहीं दिया।

बहुत लंबा ईमेल उबाऊ हो सकता है और पढ़ने में मुश्किल हो सकती है। वहीं, बहुत छोटा ईमेल जिसमें पर्याप्त जानकारी न हो।

रिप्लाई ऑल का बटन कभी-कभी बड़ा खतरनाक हो सकता है! कई बार हम बिना सोचे-समझे सभी को जवाब दे देते हैं, जबकि वह संदेश केवल एक व्यक्ति के लिए होता है। इससे लोगों को ईमेल मिलते हैं और उनका इनबॉक्स भरता है।

काम से जुड़े ईमेल में भाषा, स्लैंग जैसे LOL, BTW या इमोजी का यूज करना अनप्रोफेशनल लग सकता है।

अगर आप ईमेल में किसी दस्तावेज या फाइल का उल्लेख करते हैं, तो उसे अटैच करना न भूलें। यह एक आम गलती है जिससे बाद में दोबारा ईमेल भेजना पड़ता है।

अगर आप चाहते हैं कि कोई आपके ईमेल पर कोई कार्रवाई करे, तो आपको यह स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपसे संपर्क कर सके, तो अपने ईमेल के अंत में अपने सही संपर्क विवरण देना जरूरी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here