मोबाइल रिचार्ज करना हो या फिर बिल का पेमेंट करना हो, ज्यादातर काम अब ऑनलाइन होने लगा है। जानिए ऑनलाइन स्कैम से बचने के 8 आसान तरीके।
1. लालच में न फंसें
लॉटरी जीतने या मुफ्त उपहार जैसे ऑफर पर कभी भी विश्वास न करें। लालच में न फंसें।
2. निजी जानकारी सुरक्षित रखें
अपना पासवर्ड, बैंक डिटेल्स, आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारियां कभी भी किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
4. मजबूत पासवर्ड
अपने ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं। इसके लिए अक्षर, नंबर और सिंबल्स का इस्तेमाल करें और नियमित रूप से बदलते रहें।
5. वेबसाइट चेक करें
किसी वेबसाइट पर जानकारी दर्ज करने से पहले, सुनिश्चित करें कि उसका URL "https://" से शुरू होता है और ब्राउजर में एक लॉक आइकन दिखाई दे रहा है या नहीं।
किसी वेबसाइट की शुरुआत में लिखा https और लॉक आइकन उसके सुरक्षित होने की जानकारी देता है।
6. वाई-फाई पर सावधानी बरतें
इंटरनेट कैफे, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर वाई-फाई नेटवर्क यूज करते वक्त इंटरनेट बैंकिंग से बचें, क्योंकि ये नेटवर्क सेफ नहीं होते।
7. साॅफ्टवेयर अपडेट रखें
अपने कंप्यूटर, स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स के ऑपरेटिंग सिस्टम, एंटीवायरस और दूसरे साॅफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।
8. दबाव में न आएं
घोटालेबाज अक्सर तुरंत उनकी बात मानने का दबाव बनाते हैं। कभी भी जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, खासकर बात जब पैसे की हो। शांत रहें, सोचने के लिए समय निकालें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें