Trending

इसलिए मानते हैं अंतरिक्ष यात्रा को रिस्की! 

1. कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां
ग्रेविटी की कमी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। अंतरिक्ष में हर महीने, उनकी हड्डियों का घनत्व लगभग 1% कम हो जाता है।

2. हानिकारक रेडिएशन
पृथ्वी का वायुमंडल हमें हानिकारक सौर और ब्रह्मांडीय विकिरण से बचाता है, लेकिन अंतरिक्ष में यह सुरक्षा नहीं होती। इस रेडिएशन से कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

3. दृष्टि से जुड़ी समस्याएं
अंतरिक्ष में आंखों पर भी दबाव पड़ता है। इस वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को 'स्पेसफ्लाइट-एसोसिएटेड न्यूरो-ऑक्युलर सिंड्रोम' (SANS) जैसी स्थायी दृष्टि समस्याएं हो सकती हैं।

4. मानसिक स्वास्थ्य पर असर
अंतरिक्ष में लंबे समय तक अकेले रहना, परिवार से दूर रहना और एक बंद जगह में रहने से तनाव, अकेलेपन और चिड़चिड़ेपन जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

5. इम्यून सिस्टम में कमजोरी
 अंतरिक्ष में रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इस कारण अंतरिक्ष यात्रियों को संक्रमण और बीमारियों का खतरा अधिक होता है।

6. नींद पर प्रभाव
अंतरिक्ष स्टेशन में रात-दिन का चक्र नहीं होता, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। इससे उन्हें नींद आने में दिक्कत होती है।

7. वापस लौटने पर परेशानी
जब अंतरिक्ष यात्री वापस धरती पर आते हैं, तो उन्हें फिर से गुरुत्वाकर्षण के माहौल में ढलने में समय लगता है। उन्हें चलने-फिरने, संतुलन बनाने और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं।

8. भोजन और पानी की दिक्कत
अंतरिक्ष में ताजा खाना या पानी उपलब्ध नहीं होता। उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया और पैक किया गया भोजन दिया जाता है, जो लंबे मिशनों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here