डिजिटल कंटेंट क्रिएशन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। डिजिटल क्रिएशन प्रसिद्धि के साथ-साथ आजकल पैसे कमाने का भी जरिया बन गया है।
जानिए ऐसे ही 8 डिजिटल भारतीय क्रिएटर्स के बारे में जो सोशल मीडिया पर डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में आगे हैं।
1. अशिष चंचलानी
अशिष की ह्यूमर से भरपूर विडियोज युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनका यूट्यूब चैनल करोड़ों फॉलोअर्स के साथ भारत के सबसे बड़े चैनलों में से एक है।
2. भुवन बाम
भुवन बाम भारत के सबसे प्रसिद्ध यूट्यूब क्रिएटर्स में से एक हैं। वे अपने कॉमेडी वीडियो और स्केचेस के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके चैनल "BB Ki Vines" ने उन्हें लाखों फॉलोअर्स दिलाए हैं।
3. निशा मधुलिका
निशा मधुलिका भारतीय खाना बनाने वाली सबसे प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। वह भारतीय रेसिपीज पर वीडियो बनाती हैं और उनके सरल और स्वादिष्ट व्यंजन लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
4. प्रजक्ता कोली
प्रजक्ता कोली एक प्रमुख यूट्यूब क्रिएटर हैं, जो अपनी हास्य वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका चैनल 'MostlySane' युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।
5. संजीव कपूर
संजीव कपूर एक प्रसिद्ध शेफ हैं और उनका यूट्यूब चैनल भारतीय रेसिपीज और खाना बनाने के आसान तरीके साझा करता है।
6. कैरी मिनाटी
अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी अपने रोस्टिंग स्टाइल और गेमिंग स्ट्रीम्स के लिए जाने जाते हैं। उनका स्टाइल काफी यूनीक है और यंग ऑडियंस को खूब पसंद आता है।
7. कुशा कपिला
कुशा सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमरस कैरेक्टर्स और फैशन कंटेंट के लिए फेमस हैं। वो कई वेब शोज़ और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
8. डॉली सिंह
डॉली ने ‘साउथ दिल्ली गर्ल’ जैसे किरदारों से पहचान बनाई। अब वो एक एक्ट्रेस, फैशन इंफ्लुएंसर और डिजिटल स्टार हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें