भुलक्कड़ हैं तो 8 टिप्स से सबकुछ रखें हमेशा याद
Trending
खराब लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण, जंक फूड और गैजेट्स का ब्रेन पर भी बहुत असर पड़ा है। जिससे लोगों की याददाश्त कमजोर होती जा रही है।
यह भुलक्कड़पन बजुर्गों से ज्यादा बच्चों और युवाओं के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
कुछ टिप्स अपनाकर आप अपनी मेमोरी तेज कर सकते हैं, जिससे सालों पुरानी बातें और यादें भी हमेशा ताजी बनी रहेंगी।
Click Here 1. नई चीजें सीखें
नई चीजें सीखने से आपका ब्रेन काम करने के नए तरीके भी सीखता है। इससे ब्रेन में नए आइडियाज आते हैं। मेमोरी पर इसका अच्छा असर पड़ता है।
2. सोशल एक्टिविटीज
लोगों के साथ बातचीत करने से आप अच्छा महसूस करने लगते हैं और आपकी सोचने-याद रखने की शक्ति भी बढ़ जाती है।
3. ब्रेन गेम्स खेलें
सुडोकू, शतरंज, या क्रॉसवर्ड पजल्स जैसे चैलेंजिंग गेम्स दिमाग को हेल्दी रखने और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
4. नियमित व्यायाम
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर तो फिट रहता ही है, दिमाग भी तेज होता है और याददाश्त भी सुधरती है।
5. पर्याप्त नींद लें
पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद न पूरी होने पर दिमाग थका रहता है और भूलने की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
6. पौष्टिक आहार खाएं
फल, सब्जियों, अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों के सेवन से दिमाग हेल्दी रहता है और मेमोरी स्टॉन्ग।
7. तनाव से दूरी
तनाव या किसी चीज की चिंता भी याददाश्त पर पर बुरा असर डालती है। इसलिए जितना हो सके, इससे दूर रहें।
8. नोट्स बनाएं
काम याद रखना मुश्किल हो, तो नोट्स बनाना शुरू कर दें। इससे उन्हें याद रखना आसान हो जाएगा और मेमोरी भी सुधरेगी।
Click Here लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here