Trending

लोगों के साथ बाउंड्रीज कैसे सेट करें 

लोगों के साथ बाउंड्रीज सेट करना हेल्दी रिलेशन के लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको अपनी भावनाओं, जरूरतों का सम्मान करने में मदद मिलती है।

अपनी इमोशंस और सीमाओं को साफ और सीधे शब्दों में व्यक्त करें। इससे एक-दूसरे की बात को समझने में दिक्कत नहीं होगी।

हर समय हर मांग को मानने की जरूरत नहीं है। दूसरे लोगों को "नहीं" कहना सीखें।

हर किसी से सहमत होना जरूरी नहीं है। अपनी राय रखने और असहमत होने का अधिकार है।

हर समय दूसरों के लिए अवेलेबल होने की जरूरत नहीं है। अपने लिए समय निकालना भी जरूरी है।

हमेशा अपना प्राइवेट स्पेस बना कर रखें। दूसरों को बिना परमिशन के अपनी चीजें न छूने दें।

हर रिश्ते में प्रायाॅरिटी सेट करना बहुत जरूरी है, इससे लोगों में झगड़े नहीं होंगे।

कोई आपकी बाउंड्रीज को एक्सेप्ट कर रहा है, तो उन्हें धन्यवाद दें। इससे उन्हें समझने में मदद मिलेगी कि आपकी सीमाएं आपके लिए कितनी जरूरी हैं।

अगर आपको बाउंड्रीज सेट करने में मुश्किल हो रही है, तो किसी काउंसलर या थेरेपिस्ट से बात करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here