कई लोग घर को तो सजा लेते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि लोगों की नजरें डाइनिंग टेबल पर भी होती हैं, इन तरीकों से सजाएं घर का डाइनिंग टेबल।
1. आप अपनी डाइनिंग टेबल के बीच में एक सेंट्रलपीस रख सकते हैं। यह एक फूलों का गुलदस्ता, एक सजावटी कटोरा, मोमबत्तियां, या कोई भी ऐसी चीज हो सकती है जो आपकी पसंद की हो।
2. प्लेसमैट्स आपकी टेबल को एक नया लुक दे सकते हैं। आप अपनी डाइनिंग टेबल के रंग और थीम से मेल खाने वाले रनर या प्लेसमैट्स चुन सकते हैं। ये टेबल को साफ-सुथरा भी रखते हैं।
3. मोमबत्तियां डाइनिंग टेबल पर एक कंफर्ट और वाॅर्म फील देती हैं। आप साइज आर डिजाइन की मोमबत्तियों का यूज कर सकते हैं।
4. आप डाइनिंग टेबल पर छोटे प्लांट का यूज कर सकते हैं, साथ ही आप चाहें तो आर्टिफिशियल प्लांट भी रख सकते हैं इससे टेबल को अच्छा लुक मिलेगा।
5. एक सर्विंग ट्रे का यूज करें जिसमें आप नैपकिन, नमक और काली मिर्च के शेकर या अन्य छोटी सजावटी चीजें रख सकते हैं, यह सब कुछ व्यवस्थित रखने में मदद करता है।
6. अगर आपके पास सुंदर प्लेट्स या कटलरी हैं, तो उन्हें अच्छे से सेट करें। आप उन्हें अलग-अलग तरीकों से रखकर अपनी टेबल को और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
7. आप अपनी डाइनिंग टेबल पर सबसे पहले टेबलक्लॉथ बिछाएं, फिर उस पर एक टेबल रनर रखें, और फिर प्लेसमैट्स।
8. डाइनिंग टेबल को स्टाइल करने के लिए उन चीजों को यूज करें, जिनसे आपकी यादें जुड़ी हों।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें