Trending

बच्चों को जरूर सिखाएं ये 9 देसी खेल

मोबाइल फोन और वीडियो गेम वाली इस पीढ़ी के लिए जाने 9 ऐसे देसी खेल जो उनको बनाएंगे चुस्त और तंदुरस्त।

1. गिल्ली-डंडा
लकड़ी की गिल्ली को डंडे से मारकर दूर फेंकने का खेल। यह बैट-बॉल का देसी रूप है। गांवों में कभी हर बच्चा इसका चैंपियन होता था।

2. कंचे
कांच की छोटी गोलियों से निशाना लगाकर जीतने का खेल। यह आंख और हाथ का तालमेल सुधारने में मददगार है।

3. पिट्ठू/सितोलिया
इस खेल में पत्थरों का ढेर बनाकर गेंद से गिराते हैं। दो टीमों वाला यह खेल तेजी, रणनीति और टीम भावना सिखाता है।

4. कबड्डी
जोश से भरा यह खेल भारत समेत कई देशों में पॉपुलर है। यह खेल ताकत, सहनशक्ति और साहस सिखाता है।

5. लंगड़ी टांग
इसमें एक टांग पर दौड़कर विरोधी को छूना होता है। यह संतुलन और स्टेमिना बढ़ाता है। इसे हॉपस्कॉच की तरह भी खेला जाता है।

6. खो-खो
यह खेल भी टीम के साथ खेला जाता है। इसमें स्पीड, चतुराई और टीम वर्क का यह अद्भुत मेल है।

7. सार
यह खेल कौड़ी और इमली के बीजों को गोटियां बनाकर खेला जाता था। यह ‘लूडो’ का देसी वर्जन है।

8. रस्सी कूद
यह खेल शरीर को फिट रखता है और तालमेल सिखाता है। लड़कियां और लड़के दोनों के लिए यह बढ़िया एक्सरसाइज है, जिससे ताकत और क्षमता बढ़ती है।

9. पोशम्पा
यह खेल लय, पारंपरिक गीतों से जुड़ाव बढ़ाता है। एक समय में स्कूल के लंच ब्रेक का हिस्सा हुआ करता था।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here