1. ऋषिकेश (उत्तराखंड)
गंगा किनारे बसा यह शहर योग, ध्यान और साधना का केंद्र है। यहां की सुबह की आरती और पहाड़ों की शांति मन को सुकून देती है।
2. पुदुचेरी
यह एक इंटरनेशनल टाउनशिप है, जहां धर्म, जाति और देश की सीमाएं नहीं हैं। यहां लोग ध्यान, सेवा और सामूहिक जीवन में यकीन रखते हैं।
3. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
बर्फीले पहाड़ों के बीच बसा यह शहर तिब्बती संस्कृति और बौद्ध शांति से जुड़ा है। यहां दलाई लामा का निवास स्थान भी है। प्रकृति और ध्यान का सुंदर मेल यहां देखने को मिलता है।
4. मैसूर (कर्नाटक)
साफ-सुथरी सड़कों और सांस्कृतिक वातावरण वाला यह शहर शांतिप्रिय माना जाता है। यहां योग, आयुर्वेद और शास्त्रीय संगीत का माहौल है। भागदौड़ से दूर है यह शहर।
5. लेह (लद्दाख)
ऊंचे पहाड़ों और खुले आसमान के बीच यह शहर एकदम शांत है। यहां की बौद्ध संस्कृति और मोनास्ट्रीज मानसिक स्थिरता देती हैं। आत्मा को सुकून मिलता है।
6. वलसाड (गुजरात)
अरेबियन सी के किनारे बसा यह छोटा शहर प्रकृति और सादगी से भरपूर है। यहां हरियाली, शांत समुद्र और कम शोर वाला वातावरण है। बड़ी भीड़ से दूर, यह शांति चाहने वालों के लिए स्वर्ग है।
7. अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा यह ऐतिहासिक शहर अपनी शांति के लिए जाना जाता है। यहां का मंदिरों से भरा वातावरण और ठंडी हवाएं मन को ठहरा देती हैं।
8. कोडाईकनाल (तमिलनाडु)
यह हिल स्टेशन अपने झीलों, घाटियों और साफ हवा के लिए प्रसिद्ध है। वातावरण रोमांटिक नहीं, बल्कि गहराई में उतरने वाला है।
9. महेश्वर (मध्यप्रदेश)
नर्मदा नदी के किनारे बसा यह प्राचीन शहर देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी है। यहां का घाट, मंदिर और पानी की ध्वनि आत्मा को छू लेती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें